Gautam Adani को लगा बड़ा झटका, दुनिया के अमीरों की लिस्ट में खसके इतने नीचे

Gautam Adani : दुनिया के चौथे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की संपत्ति एक ही दिन में बिलियन डॉलर कम हो गई। इनकी संपत्ति में ये गिरावट अडनी ग्रुप की कंपनी के शेयरों में गिरावट के कारण आई है।

Gautam Adani की संपत्ति इतने बिलियन डॉलर हुई कम

अडाणी ग्रुप की कई कंपनियों जैसे अडाणी पावर, अडानी विल्मर, अडाणी इंटर प्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, अडाणी ग्रीन और अडाणी टोट गैस के शेयर्स में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, 16 अक्टूबर से होगा विश्वकप का आगाज

इससे गौतम अडाणी की संपत्ति एक ही दिन में 9.67 बिलियन डॉलर (78.85 हजार करोड़ रुपए) कम हो गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार इस गिरावट के बाद अडाणी की संपत्ति 120 बिलियन डॉलर (9.79 लाख करोड़ रुपए) रह गई है। हाल में वह 150 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए थे लेकिन अब वह चौथे नंबर पर खिसक गए हैं।

Gautam Adani की कंपनी में आई कितनी गिरावट

सोमवार को अडानी ग्रुप की चार कंपनियों अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी टोटल गैस, अडानी पावर और अडानी विल्मर ने लोअर सर्किट छुआ। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 8.51 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ। अडानी ट्रांसमिशन में 5.17 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 6.96 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 8.09 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 4.34 फीसदी, अडानी पावर में 4.99 फीसदी और अडानी विल्मर में 4.99 फीसदी गिरावट आई।

एलन मस्क की संपत्ति में भी आई गिरावट

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की भी संपत्ति में भी बिलियन डॉलर कम हो गए हैं। इनकी संपत्ति में ये गिरावट टेस्ला और कंपनी के शेयरों में गिरावट के कारण आई है। खबरों के मुताबिक एलन मस्क (Elon Musk) की संपत्ति एक दिन में 15.5 अरब डॉलर (करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये) कम हो गई।

यह भी पढ़ें : Eknath Shinde : एकनाथ शिंदे ने उद्धव पर किया वार, दशहरे पर ठाकरे परिवार को किया अपने खेमे में शामिल

टेस्ला के स्टॉक्स में गिरावट जारी

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क को तगड़ा घाटा झेलना पड़ा है। टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के कारण मस्क की नेटवर्थ में 15.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके चलते उनकी कुल संपत्ति 223 अरब डॉलर रह गई है। टेस्ला इंक के शेयरों गिरावट जारी है। सोमवार को कंपनी के शेयर का भाव 8.61 फीसदी की गिरावट 242.40 डॉलर पर पहुंच गया था। हालांकि, एलन मस्क टॉप-10 बिलेनियर्स की लिस्ट में पहले पायदान पर बने हुए हैं।

मुकेश अंबानी को भी नुकसान

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में शामिल दूसरे भारतीय उद्योगपति रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में भी गिरावट दर्ज की गई है। अंबानी की संपत्ति में 821 मिलियन डॉलर की कमी आई है और इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ घटकर 81.9 अरब डॉलर रह गई है। बता दें रिलायंस चेयरमैन फिलहाल, दुनिया के 10वें सबसे अमीर और एशिया में दूसरे सबसे रईस व्यक्ति हैं।

Related Articles

Back to top button