Google Analytics —— Meta Pixel

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की 8 टीमें तय, जानिए पूरा शेड्यूल और किससे कब भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान

T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 की तस्वीर साफ हो गई है। ग्रुप स्टेज के 36 मुकाबले खत्म होने के बाद अगले दौर में पहुंचने वाली 8 टीमों के नाम तय हो गए हैं। ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई। गुरुवार को खेले गए तीन मुकाबलों और ऑस्ट्रेलिया-ओमान के अंतिम ग्रुप मैच से भी सुपर-8 की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिन्हें 5-5 टीमों के चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था। अब सुपर-8 में पहुंची टीमें दो ग्रुप में विभाजित होकर सेमीफाइनल की जंग लड़ेंगी।

यह भी पढ़ें:- चार साल का बहिष्कार खत्म, पुलिस की पहल से दंपति को मिला समाज का साथ

सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमें

ग्रुप-1

  • भारत
  • साउथ अफ्रीका
  • वेस्टइंडीज
  • जिम्बाब्वे

ग्रुप-2

  • पाकिस्तान
  • इंग्लैंड
  • श्रीलंका
  • न्यूजीलैंड

सुपर-8 स्टेज में दो ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें हर ग्रुप की चारों टीमें आपस में तीन-तीन मुकाबले खेलेंगी। यानी हर ग्रुप में कुल 6 मैच होंगे और दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे। 22, 26 फरवरी और 1 मार्च को डबल हेडर यानी 2-2 मैच होंगे। 28 फरवरी के बीच अन्य दिनों में एक-एक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। अगर पाकिस्तान नॉकआउट राउंड में पहुंचता है तो उसके सभी मैच कोलंबो में आयोजित किए जाएंगे।

सेमीफाइनल और फाइनल

  • पहला सेमीफाइनल- 4 मार्च
  • दूसरा सेमीफाइनल- 5 मार्च, वानखेड़े स्टेडियम
  • फाइनल- 8 मार्च

सुपर-8 स्टेज का पूरा शेड्यूल

मुकाबला तारीख जगह समय
न्यूजीलैंड Vs पाकिस्तान 21 फरवरी कोलंबो शाम 7 बजे
श्रीलंका Vs इंग्लैंड 22 फरवरी पल्लेकेले दोपहर 3 बजे
भारत Vs साउथ अफ्रीका 22 फरवरी अहमदाबाद शाम 7 बजे
वेस्टइंडीज Vs जिम्बाब्वे 23 फरवरी मुंबई शाम 7 बजे
इंग्लैंड Vs पाकिस्तान 24 फरवरी पल्लेकेले शाम 7 बजे
श्रीलंका Vs न्यूजीलैंड 25 फरवरी कोलंबो शाम 7 बजे
साउथ अफ्रीका Vs वेस्टइंडीज 26 फरवरी अहमदाबाद दोपहर 3 बजे
भारत Vs जिम्बाब्वे 26 फरवरी चेन्नई शाम 7 बजे
इंग्लैंड Vs न्यूजीलैंड 27 फरवरी कोलंबो शाम 7 बजे
श्रीलंका Vs पाकिस्तान 28 फरवरी पल्लेकेले शाम 7 बजे
साउथ अफ्रीका Vs जिम्बाब्वे 1 मार्च दिल्ली दोपहर 3 बजे
भारत Vs वेस्टइंडीज 1 मार्च कोलकाता शाम 7 बजे

सुपर-8 में पाकिस्तान के मुकाबले

विरोधी टीम तारीख जगह समय
न्यूजीलैंड 21 फरवरी कोलंबो शाम 7 बजे
इंग्लैंड 24 फरवरी पल्लेकेले शाम 7 बजे
श्रीलंका 28 फरवरी पल्लेकेले शाम 7 बजे

सुपर-8 में भारत के मुकाबले

विरोधी टीम तारीख जगह समय
साउथ अफ्रीका 22 फरवरी अहमदाबाद शाम 7 बजे
जिम्बाब्वे 26 फरवरी चेन्नई शाम 7 बजे
वेस्टइंडीज 1 मार्च कोलकाता शाम 7 बजे

ग्रुप स्टेज से बाहर हुई 12 टीम

ग्रुप स्टेज में 12 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान आगे बढ़े। ग्रुप-बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने जगह बनाई। ग्रुप-सी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने क्वालिफाई किया। ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने एंट्री की। ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, यूएई, नामीबिया, अमेरिका, नीदरलैंड और कनाडा की टीमें लीग स्टेज से बाहर हो गईं। अब सुपर-8 की जंग में हर मुकाबला सेमीफाइनल की दिशा तय करेगा। भारत और पाकिस्तान समेत आठों टीमें खिताब की दौड़ में अपनी पूरी ताकत झोंकेंगी। बता दें कि भारत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरी है। भारत ने पिछला खिताब जीतकर इतिहास रचा था और अब वह लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से सुपर-8 में पहुंची है।

ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने आसानी से अगले दौर में जगह बनाई। अब सुपर-8 में टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होगा। 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच खेलते हुए भारत अपने अभियान को आगे बढ़ाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन होने के कारण भारत पर खिताब बचाने का अतिरिक्त दबाव जरूर रहेगा, लेकिन मौजूदा फॉर्म और संतुलित टीम संयोजन को देखते हुए टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया पिछले साल की सफलता को दोहराते हुए लगातार दूसरी बार T-20 वर्ल्ड कप जीत पाती है या नहीं। (T20 World Cup 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!