Google Analytics —— Meta Pixel

T-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में 3 टीमों से होगा भारत का मुकाबला, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से टक्कर

T20 World Cup Super 8: T-20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब सुपर-8 स्टेज तक पहुंच गया है। इस स्टेज में सात टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं और आखिरी टीम का फैसला आज यानी 18 फरवरी को होने वाले पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मुकाबले के बाद होगा। अगर पाकिस्तान जीतता है तो वह ग्रुप-2 में पहुंचेगा। वहीं नामीबिया जीत गया तो अमेरिका सुपर-8 के ग्रुप-2 में जगह बनाएगा। टीम इंडिया को सुपर-8 स्टेज में ग्रुप-1 में रखा गया है, जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा। पहले उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-1 में शामिल होगी, लेकिन लीग स्टेज से ही बाहर हो जाने के कारण उसकी जगह जिम्बाब्वे ने ली है। 

यह भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026: भारत का आखिरी ग्रुप मैच आज, पाकिस्तान के लिए करो या मरो की जंग

ग्रुप-1 में भारत का पहला मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद टीम 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी और आखिरी मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। सुपर-8 स्टेज में आठ टीमें दो ग्रुपों में बंटी हैं, हर ग्रुप में चार-चार टीमें हैं। हर टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों के खिलाफ तीन-तीन मुकाबले खेलेगी। इस तरह एक ग्रुप में कुल छह मुकाबले होंगे और दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मैच खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें अगले राउंड यानी सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा, जबकि 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में दूसरा सेमीफाइनल होगा। (T20 World Cup Super 8)

भारत का 22 फरवरी को पहला मुकाबला

इन दोनों मुकाबलों की विजेता टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी। अगर पाकिस्तान सुपर-8 में प्रवेश करता है तो उसके सभी मैच कोलंबो में होंगे। सुपर-8 का शेड्यूल पहले ही घोषित किया जा चुका है। 21 फरवरी को कोलंबो में न्यूजीलैंड और सुपर-8 की आखिरी टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 22 फरवरी को पल्लेकेले में दोपहर 3 बजे श्रीलंका और इंग्लैंड का मैच खेला जाएगा। वहीं शाम 7 बजे भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। 23 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे का मुकाबला खेला जाएगा। 26 फरवरी को भारत का दूसरा सुपर-8 मैच चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ और 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। ग्रुप स्टेज में कुल 20 टीमें चार ग्रुपों में बंटी थी। 

भारत की शानदार ग्रुप स्टेज प्रदर्शन

टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीन मुकाबले जीतते हुए 6 पॉइंट्स के साथ क्वालीफाई किया है। जबकि नामीबिया तीन मैचों में हारकर बाहर हो गई। ग्रुप-बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंची हैं, ग्रुप-सी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले राउंड में क्वालीफाई कर चुके हैं और ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सुपर-8 के लिए चुनी गई हैं। ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, UAE और कनाडा ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई हैं। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मुकाबले जीते। पहले मुकाबले में टीम ने अमेरिका को 29 रन से हराया, जहां कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महत्वपूर्ण फिफ्टी लगाई। (T20 World Cup Super 8)

पाकिस्तान का आज होगा फैसला

दूसरे मैच में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया। इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने न सिर्फ बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि दो विकेट भी हासिल किए। तीसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से मात दी। इस मैच में ईशान किशन ने 77 रन की पारी खेलते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। सुपर-8 स्टेज का रोमांच अब क्रिकेट प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। टीम इंडिया अब सुपर-8 में अपनी बढ़त कायम रखते हुए 21 फरवरी से शुरू होने वाले सेकेंड राउंड में मैदान में उतरेगी। पाकिस्तान का सुपर-8 में प्रवेश आज तय होगा, जो क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी रोमांचक खबर बन गई है। (T20 World Cup Super 8)

Back to top button
error: Content is protected !!