Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh में सिगड़ी का धुआं बना काल: दंपति और 4 साल की बच्ची की दम घुटने से मौत, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी चार साल की मासूम बच्ची शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े :- T-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में 3 टीमों से होगा भारत का मुकाबला, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से टक्कर

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चंदरपुर गांव की है।

कमरे में धुआं भरने से हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, परिवार ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर सिगड़ी में पत्थर कोयला जलाकर सो गया था। कमरे में खिड़की या रोशनदान नहीं होने के कारण धुआं बाहर नहीं निकल सका। रातभर जहरीली गैस कमरे में भरती रही, जिससे तीनों का दम घुट गया।

बताया जा रहा है कि परिवार जमीन पर सोया हुआ था और सुबह तक कमरे में धुआं भरा रहा, जिससे यह हादसा हो गया। (Chhattisgarh News)

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • कवल सिंह (28 वर्ष)
  • कुंती (25 वर्ष)
  • 4 वर्षीय बालिका

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से सिगड़ी बरामद की, जिसमें कोयला जलाया गया था। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण जहरीली गैस से दम घुटना माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!