छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजे की तस्करी, 2.25 करोड़ से ज्यादा कीमत के गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Balodabazar Police Action: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने 752 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 2 करोड़ 25 लाख 60 हजार बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी एंबुलेंस में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। मामला भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र का है। SP सदानंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एंबुलेंस से गांजा तस्करी की जा रही है। ये एंबुलेंस सुबह करीब 10 बजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर से बलौदाबाजार की ओर आ रही है। इस पर पुलिस ने पटपर चौक पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी की और एंबुलेंस को रुकवा लिया।तलाशी के दौरान एंबुलेंस से 24 प्लास्टिक की बोरी में गांजा बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के TCOC के दौरान फोर्स ज्यादा आक्रामक, 10 दिन में 24 नक्सलियों को किया ढेर
पुलिस ने 15 लाख कीमत की एंबुलेंस, 50 हजार रुपए समेत 2 करोड़ 41 लाख 10 हजार रुपए का सामान जब्त किया है। SP ने बताया कि एंबुलेंस से अलग-अलग तीन राज्यों की नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में दुर्ग के कुम्हारी निवासी सागर चौहान और UP के मिर्जापुर निवासी वकील कुमार गौतम है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पहली बार वे पकड़े गए हैं। वे गांजा ओडिशा से लेकर मध्यप्रदेश जा रहे थे। फिलहाल पुलिस एंबुलेंस मालिक हेमंत सिंह, कोरबा निवासी अब्दुल अंसारी और भिलाई निवासी प्रतीक की तलाश कर रही है। आरोपी सागर ने बताया कि रायपुर, आरंग, बसना, सरायपाली होते हुए एंबुलेंस बरगढ़ ओडिशा ले जाया गया। इसके बाद वहां से गांजा लेकर सुहेला, डोंगरीपाली, बरमकेला, सारंगढ़, गिधौरी, लवन, बलौदाबाजार, भाटापारा होते हुए मध्यप्रदेश ले जाने की तैयारी थी। (Balodabazar Police Action)
●एम्बुलेंस वाहन से अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले 02 अंतराज्यीय तस्करों को किया गया गिरफ्तार
●आरोपियों से ₹2,25,60,000 कीमती 07 क्विंटल 52 कि.ग्रा. गांजा किया गया जप्त
●नगदी 50 हज़ार रु. एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एम्बुलेंस भी किया गया जप्त@CG_Police @cgdial112 pic.twitter.com/OyBXjWa58K— Balodabazar-bhatapara police (@BalodabazarSp) April 7, 2024
एंबुलेंस हेमंत सिंह निवासी नवी मुंबई के नाम पर दर्ज है। हेमंत सिंह ने शिवशंकर नाम के व्यक्ति के माध्यम से एंबुलेंस को दिल्ली के रहने वाले अंकित को बिक्री करना बताया है। हालांकि अभी तक एंबुलेंस मालिक का नाम ट्रांसफर नहीं कराया गया है। रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा ने गांजा पकड़ने में शामिल पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करने की बात कही है। SP सदानंद कुमार ने बताया कि ओडिशा के बरगढ़ के रास्ते सारंगढ़-बिलाईगढ़ होते हुए गांजा तस्करी की जा रही है। इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले गरियाबंद में मैनपुर पुलिस ने 3 महिला तस्करों को 30 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। महिलाएं ट्रॉली बैग के अंदर गांजा लेकर जा रही थी, जिसे पुलिस ने धरदबोचा। (Balodabazar Police Action)