Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों पर प्रहार जारी, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर, IED ब्लास्ट में 2 बच्चों की मौत

Chhattisgarh Maharashtra Encounter: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों पर कड़ा प्रहार किया है। दरअसल, जवानों ने कटरांगट्टा गांव के पास जंगल में हुए मुठभेड़ में नक्सली कमांडर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया है, जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से AK-47 समेत ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं।महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के पेरीमिली दलम के कुछ सदस्य बड़ी वारदात अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके लिए भामरागढ़ तालुका के कटरांगट्टा गांव के पास जंगल में इकट्ठा हुए हैं।

यह भी पढ़ें:- स्कूल शिक्षा विभाग के संभाग और जिला अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, पढ़ें पूरी खबर

सूचना के आधार पर एडिशनल SP ऑप्स यतीश देशमुख के नेतृत्व में C-60 फोर्स के कमांडोज को सर्चिंग के लिए भेजा गया। टीम जब जंगल में पहुंची तो नक्सलियों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ घंटे मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। फायरिंग रुकने पर जवानों ने सर्चिंग शुरू की तो जंगल में 3 नक्सलियों का शव बरामद हुआ। जवानों ने मौके से 1 AK47, 1 कार्बाइन, 1 इंसास राइफल, नक्सली साहित्य और अन्य सामान भी बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान पेरिमिली दलम के प्रभारी और कमांडर डीवीसीएम वासु के रूप में हुई है। बाकी दोनों की पहचान की जा रही है।

IED ब्लास्ट होने से 2 बच्चों की मौत

वहीं बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट होने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक बीजापुर में इंद्रावती नदी के पार बोड़गा गांव में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। इसमें मुन्ना ओयाम के 13 साल के बेटे लक्ष्मण और कमलू ओयाम के 11 साल के बेटे की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण शव को खाट पर लेकर भैरमगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमॉर्टम किया गया। SP जितेंद्र यादव ने शुरुआती तौर पर IED फटने से मौत होने की पुष्टि की है। जवानों ने बीजापुर जिले में 10 मई को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी के शव भी बरामद कर लिए गए थे। इस साल जनवरी से अब तक 131 दिन में जवानों ने 103 नक्सली ढेर किए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!