आज छत्तीसगढ़ आएंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, दूसरी परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

BJP Parivartan Yatra: छत्तीसगढ़ में BJP सत्ता वापसी की तैयारी में पूरी तरह जुट गई है। इसी के तहत प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा आज से जशपुर से शुरू हो रही है, जिसको भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा 1261 किलोमीटर का सफर तय करके बिलासपुर पहुंचेगी। इस दौरान रथ सरगुजा और बिलासपुर संभाग के 14 जिलों के 39 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इससे पहले गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल और नरेश गुप्ता ने परिवर्तन यात्रा रथ की पूजा-अर्चना की और जशपुर के लिए रवाना किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें:- Nuh Violence: नूंह हिंसा में षड्यंत्र रचने के आरोप में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

बता दें कि BJP की दूसरी परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। यात्रा के संयोजक पूर्व सांसद रामविचार नेताम, मोतीलाल साहू और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे। दूसरी परिवर्तन यात्रा में भाजपा 39 आमसभाएं और दो रोड शो करेगी। इस दौरान 53 स्वागत सभाएं भी की जाएंगी। यात्रा में हर दिन एक बड़ी सभा के साथ ही हर रोज 6 स्वागत सभा और 3 छोटी सभा की जाएगी। औसतन हर दिन 3 विधानसभा कवर करने का टारगेट है। दंतेवाड़ा से शुरू हुई पहली परिवर्तन यात्रा अब तक दस विधानसभाओं से गुजर चुकी है। 296 किलोमीटर के सफर में यात्रा के दौरान 8 आम सभाएं और 11 स्वागत सभाओं के अलावा एक रोड शो भी हो चुका है। पहली यात्रा का नेतृत्व खुद प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरूण साव कर रहे हैं। (BJP Parivartan Yatra)

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पहली परिर्वतन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू हुई है। इसका बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट, निकम्मी सरकार को बदलना है, जिसने प्रदेश को लूटकर अपने आकाओं की जेबें भरी है। अग्रवाल ने दावा किया कि लोग अब तक चुप थे, लेकिन अब खुद इस सरकार को बदलने सड़कों पर उतर चुके हैं। इतना ही नहीं, पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता 100 किलोमीटर तक मोटर साइकिल पर यात्रा के साथ चल रहा है। निश्चित ही बस्तर से लेकर कर सरगुजा तक परिवर्तन की यह आवाज बुलंद होगी और परिवर्तन के रूप में 2023 में फिर से भाजपा का कमल छत्तीसगढ़ में खिलेगा।  (BJP Parivartan Yatra)

Related Articles

Back to top button