केंद्र सरकार ने कर्नाटक DGP को बनाया CBI डायरेक्टर, शिवकुमार ने कुछ दिन पहले कहा था नालायक

New Director of CBI: केंद्र सरकार ने कर्नाटक के DGP को CBI का नया डायरेक्टर बनाया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के अगले दिन राज्य के DGP प्रवीण सूद को CBI का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने रविवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। 1986 बैच के IPS अधिकारी सूद दो साल तक इस पद पर रहेंगे। वे मई 2024 में रिटायर हो रहे हैं, लेकिन इस नियुक्ति के साथ ही उनका कार्यकाल मई 2025 तक बढ़ गया है। 

CBI के मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। इसी दिन सूद जॉइन कर सकते हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले 14 मार्च को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने उन्हें नालायक कहा था। शिवकुमार ने कहा था कि हमारे DGP इस पद के लायक नहीं हैं। वह तीन साल से DGP हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम करते हैं। उनके खिलाफ FIR होनी चाहिए। (New Director of CBI)

यह भी पढ़ें:- बस और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, 6 महिलाओं की मौके पर मौत

DK शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि सूद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर 25 केस दर्ज किए, लेकिन भाजपा नेताओं पर एक भी केस दर्ज नहीं किया। हमने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। उन्होंने प्रवीण सूद की गिरफ्तारी की मांग की थी। शिवकुमार ने कहा था कि चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनी तो सूद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब कांग्रेस की सरकार कर्नाटक में बन गई है। ऐसे में देखना होगा कि उन पर कार्रवाई की जाती है या नहीं। (New Director of CBI)

बता दें कि प्रवीण सूद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले हैं। उनके पिता ओम प्रकाश सूद दिल्ली सरकार में क्लर्क थे। जबकि मां कमलेश सूद दिल्ली के सरकारी स्कूल की शिक्षिका थी। सूद की स्कूलिंग दिल्ली के सरकारी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी टेक किया। 1986 में वे 22 साल की उम्र में IPS बने। उन्हें कर्नाटक कैडर मिला। सर्विस के दौरान ही उन्होंने IIM बेंगलुरु से पब्लिक पुलिस मैनेजमेंट में MBA पूरा किया। पुलिस सर्विस के शुरुआती दौर में वे बेल्लारी और रायचुर में SP रहे। इसके अलावा बेंगलुरु और मैसूरु में वे DCP भी रहे। (New Director of CBI)

प्रवीण सूद को 1996 में CM की ओर से गोल्ड मेडल मिल चुका है। इसके अलावा 2002 में पुलिस पदक और 2011 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति की तरफ से पुलिस पदक दिया गया था। जून 2020 में प्रवीण सूद कर्नाटक के DGP बनाए गए थे। CBI डायरेक्टर के सिलेक्शन के लिए प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और लोकसभा में विपक्ष के नेता की मीटिंग में नाम फाइनल होता है। इसके बाद गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग आदेश जारी करता है।

जानकारी के लिए बता दें कि 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग हुई थी। इसमें CJI डीवाई चंद्रचूड़ और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल हुए थे। इसके बाद तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए गए थे। इसमें सूद के अलावा मध्यप्रदेश के DGP सुधीर सक्सेना और सीनियर IPS ताज हासन का नाम शामिल था। आखिरकार सूद के नाम पर सहमति बनी, जो अब दो साल तक इस पद पर रहेंगे। (New Director of CBI)

Related Articles

Back to top button