कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बालोद में की सभा, PM मोदी पर जमकर बोला हमला

Priyanka Gandhi in Balod: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बालोद के जुंगेरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- मां कांकेश्वरी की जय.. छत्तीसगढ़ महतारी जी की जय। मैं तांदुला नदी के तट पर बसे बालोद की धरती को प्रणाम करती हूं। आप उस धरती से हैं, जहां का लोहा पूरे देश को मजबूत करता है और उसे शक्ति मिलती है। आपके इस योगदान के लिए पूरा देश आपका आभारी है।

यह भी पढ़ें:- दोस्ती के बाद भी अमेरिका में बढ़ा भारतीयों के साथ हेट क्राइम, पढ़ें पूरी खबर 

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 16 हजार करोड़ के दो जहाज सिर्फ घूमने के लिए है। संसद भवन के सौंदर्यीकरण के लिए 20 हजार करोड़ खर्ज कर दिए जाते हैं। मोदी जी के पास उद्योगपतियों के लिए पैसे हैं, लेकन गरीबों के लिए कोई सोच नहीं। प्रियंका ने कहा कि गन्ना किसान अपने परिवार के साथ मुआवजे की मांग को लेकर कई दिनों तक सड़क पर प्रदर्शन करते रहे, लेकिन मोदीजी का दिल नहीं पसीजा, उन्हें 15 हजार करोड़ का मुआवाजा नहीं दिया गया। (Priyanka Gandhi in Balod)

प्रियंका ने कहा कि मोदी जी फिजुल के खर्च कर रहे हैं। इन्हें गरीबों की कोई चिंता नहीं है। 16 हजार करोड़ के दो जहाज मोदीजी सिर्फ घूमने के लिए खरीदते हैं। मोदी जी को गरीबों की परवाह नहीं है। कांग्रेस पार्टी की पहली कैबिनेट में हमने किसानों का कर्ज माफ किया। गरीबों को दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है, लेकिन इन सबकी मोदी जी को कोई परवाह नहीं है। देश की संपत्ति कौडि़यों के दाम पर बेची जा रही है। ज्यादातर संपत्ति अडानी को दी गई है। मोदी जी के पास गरीबों को लेकर कोई सोच नहीं है। (Priyanka Gandhi in Balod)

प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का नाम सुनते ही पहले हिंसा, गरीबी और नक्सलियों का ही ख्याल आता था। लेकिन कांग्रेस की सरकार में आज प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है। कांग्रेस ने जो बनाया था उसे भाजपा ने बर्बाद कर अपने दोस्तों को दे दिया। अग्निवीर योजना लाई गई, चार साल काम करने के बाद युवाओं को बेरोजगार किया जा रहा है। भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। भाजपा कार्यकाल में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ क्योंकि भूपेश जी किसान के बेटे हैं, वो यहां की संस्कृति की रग-रग से वाकिफ हैं। (Priyanka Gandhi in Balod)

छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस की गारंटी

  • 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदी
  • धान पर MSP 3,200 रु/क्विंटल
  • किसानों का कर्ज माफ
  • KG से PG तक शिक्षा मुफ्त
  • सभी सरकारी स्कूल आत्मानंद स्कूलों में अपग्रेड होंगे
  • तेंदूपत्ता प्रति बोरा दाम 6,000 रूपए
  • तेंदूपत्ता पर 4,000 रुपए सालाना बोनस
  • भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रूपए
  • 200 यूनिट फ्री बिजली
  • प्रति सिलेंडर रीफिल पर 500 रुपए की सब्सिडी
  • 17.50 लाख गरीब परिवारों को आवास
  • लघु वन उपज पर MSP 10 रु. अतिरिक्त
  • 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज
  • सड़क हादसों, आकस्मिक घटनाओं में मुफ्त इलाज
  • तिवरा फसल की MSP की खरीद होगी
  • 700 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे
  • महिला स्व-सहायता समूहों, सक्षम योजनाओं के कर्ज माफ होंगे
  • जाति जनगणना कराई जाएगी
  • युवाओं को उद्योग के लिए 50% सब्सिडी पर सीधा ऋण
  • अंतिम संस्कार में आवश्यक सामग्री (लकड़ी-कंडे) सरकार देगी।

Related Articles

Back to top button