G20 Summit UPDATES: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे वर्ल्ड लीडर्स

घोषणापत्र पर सभी देशों की सहमति, भारत से दुबई होते हुए यूरोप तक बनेगा रेल कॉरिडोर

G20 Summit UPDATES: देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे G20 समिट का आज आखिरी दिन है. देर रात से दिल्ली में हो रही तेज बारिश के बीच दुनिया भर के नेता आज सुबह सबसे पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद ये नेता भारत मंडपम में वापस आकर एक पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. सुबह करीब 10.30 बजे से एक और सेशन शुरू होगा, जिसका नाम वन फ्यूचर  है. वहीं, राजघाट पहुंचने के पहले यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सुबह दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में पूजा करने पहुंचे.

कई विदेशी मेहमानों ने दी श्रद्धांजलि

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असाकावा, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम और अन्य नेता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

जी20 समिट का आखिरी दिन आज

(G20 Summit UPDATES) नई दिल्ली में आज जी20 शिखर सम्मेलन का आखिरी दिन है। राजघाट पर गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभी विदेशी मेहमान वापस भारत मंडपम जाएंगे। इसके बाद लगभग दो घंटे तक सम्मेलन का तीसरा सत्र शुरू होगा, जिसका नाम वन फ्यूचर है।

यह भी पढ़ें:- 11 सितंबर से सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, सरकार की इस योजना का उठाए फायदा

अक्षरधाम मंदिर की ओर से बयान जारी

अक्षरधाम मंदिर प्रांगण के स्वामी नारायण मंदिर में करीब एक घन्टा रहे यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी. नीलकंठ वर्णी महादेव के मंदिर में जलाभिषेक और विश्व शांति के लिए कामना भी की. (G20 Summit UPDATES)

बता दे कि जी20 सम्मेलन का पहला दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ है। पहले दिन ही दिल्ली घोषणापत्र पर सर्वसम्मति बनाकर देश ने इतिहास रच दिया है। यह वाकई हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। जो पहले नहीं हो सका वह आज हुआ है। बैठक के पहले दिन दो सत्रों को शामिल किया गया। पहले सत्र में वन अर्थ थीम पर चर्चा हुई वहीं दूसरे सत्र में वन फैमिली पर चर्चा हुई। दिल्ली घोषणापत्र के शत-प्रतिशत बिंदुओं पर सभी देशों ने अपने पूर्ण सहमति दी है। साथ ही साथ आज के बैठक की शुरुआत पर जबरदस्त रही। भारत की पहल पर पहली बार जी-20 में 55 देशों वाले अफ्रीकन यूनियन को पूर्ण सदस्यता दे दी गई। इसके बाद अब यह मंच 21 सदस्यों वाला हो गया है। एक्सपर्ट भी भारत लेकर एक बड़ी कामयाबी बता रहे हैं क्योंकि भारत ने यह तक करके दिखाया है जब रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दुनिया दो भागों में बंटी हुई है।

Related Articles

Back to top button