मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस करवाती थी धर्मांतरण…

CM Sai on Conversion: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने धर्मांतरण को लेकर फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। CM साय ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण करवाती थी, लेकिन अब हम ऐसा होने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछली सरकार में धर्मांतरण जोरों पर हुआ। शिकायतकर्ता के ऊपर ही कार्रवाई होती थी। मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि कांग्रेस पार्टी अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए धर्मांतरण को बढ़ावा देती रही है। क्योंकि जो धर्मांतरित हो जाता है वो फिर मतलब भारतीय जनता पार्टी से तो अलग ही हो जाता है, लेकिन ऐसा इस समय कुछ भी नहीं होगा। ऐसा नहीं होने देंगे, धर्मांतरण पर रोक लगेगी।

यह भी पढ़ें:- फोटो खिंचवाने की ऐसी होड़….मंच टूटने से गिर पड़े नए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, देखें Video

मुख्यमंत्री साय के धर्मांतरण वाले बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं पर कोई धर्मांतरण नहीं हुआ। मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल ने चैलेंज किया था कि कहीं भी धर्मांतरण हो रहा है तो थाने में आकर शिकायत करें, कड़ी सी कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की सरकार बन चुकी है। विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बन चुके हैं तो धर्मांतरण के बारे में बयानबाजी करने के बजाय कड़ी कार्रवाई करें। वास्तव में अगर वह धर्मांतरण के प्रति गंभीर हैं तो इस प्रकार की घटनाओं में जो संलिप्त हैं उन पर कार्रवाई करने का साहस दिखाएं। सिर्फ बयानबाजी करने से नहीं चलेगा। (CM Sai on Conversion)

सिर्फ 35 सीटों पर सिमटी कांग्रेस

इससे पहले रायपुर में आयोजित पहली कैबिनेट बैठक के बाद CM साय ने कहा था कि कांग्रेस ने राम के नाम पर पाखंड किया। इन लोगों ने वोट के नाम पर नौटंकी की। हम तो राम को अपना आराध्य मानते हैं। जनता ने कांग्रेस का पाखंड समझ लिया। इसलिए 35 पर आ गए। बता दें कि BJP को इस बार 54 सीटों पर जीत मिली है। जबकि 2018 में BJP को सिर्फ 15 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। जबकि कांग्रेस को 68 सीटों पर जीत मिली थी, जो इस बार 35 सीटों पर सिमट गई और सत्ता से हाथ धो बैठी। हालांकि कांग्रेस और BJP दोनों की पार्टियां लोकसभा की तैयारी में जुट गई है। BJP ने किरण सिंहदेव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। (CM Sai on Conversion)

Related Articles

Back to top button