इजिप्ट दौरे से भारत लौटे प्रधानमंत्री मोदी, मिस्र के राष्ट्रपति ने सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजा

PM Modi Egypt: अमेरिका के 4 और मिस्र के 2 दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस भारत लौट आए हैं। वहीं मिस्र दौरे के आखिरी दिन PM मोदी ने इजिप्ट के प्रेसिडेंट अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की। इस दौरान सीसी ने उन्हें मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ से सम्मानित किया। इससे पहले PM मोदी ने 11वीं सदी की अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया। इसे भारत के बोहरा समुदाय की सहायता से दोबारा बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:- बस्तर का गोंचा महापर्व छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

प्रधानमंत्री मोदी हेलियोपोलिस स्मारक भी गए, जहां उन्होंने पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। ये स्मारक राष्ट्रमंडल ने बनवाया है। ये उन 3 हजार 799 भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने इजिप्ट में प्रथम विश्व युद्ध में अपनी जान गंवा दी थी। PM मोदी इजिप्ट के प्रधानमंत्री के साथ पिरामिड देखने भी गए। ये पिरामिड दुनिया के सात अजूबों में शामिल हैं। करीब आधे घंटे तक मोदी ने इन पिरामिड्स के बारे में जानकारी ली। मोदी और सीसी ने कुछ MoUs भी साइन किए। इनमें दोनों देशों के बीच स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप शुरू करने का जिक्र है। (PM Modi Egypt)

बता दें कि शनिवार को PM मोदी ने मिस्र के PM मैडबौली के नेतृत्व में मिस्र मंत्रिमंडल की इंडिया यूनिट के साथ एक राउंड टेबल चर्चा में भी भाग लिया। इसके बाद उन्होंने काहिरा में भारतीय प्रवासी बोहरा समुदाय के सदस्यों और योग टीचरों रीम जाबक और नाडा एडेल से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा में PM मुस्तफा मैडबौली के साथ बैठक की थी। दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर चर्चा हुई। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के काहिरा के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वंदेमातरम और मोदी-मोदी के नारे भी लगे। साड़ी पहन मिस्र की एक महिला जेना ने मोदी को फिल्म शोले का गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे…’ गाकर सुनाया। (PM Modi Egypt)

Related Articles

Back to top button