Modi Mann Ki Baat: PM नरेंद्र मोदी ने की ‘मन की बात’, कहा- हर रविवार रात 9 बजे जरूर देखें ‘स्वराज’

Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 92वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों की चिंता हो तो सामर्थ्य खुद ही आ जाता है। इसके कई उदाहरण अपने देश में ही हैं। PM ने कहा कि देश में मोटे अनाज के प्रति लोगों का लगाव बढ़ा है। यहां तक की विदेशी मेहमानों ने भी मोटे अनाज से बने व्यंजन की तारीफ की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों सूचना प्रसारण मंत्रालय के एक प्रोग्राम स्वराज में जाने का मौका मुझे मिला। इस प्रोग्राम में आजादी में भाग लेने वाले अनसुने नायक-नायिकाओं की गाथा के बारे में बताया गया है। मैं आप सबसे अपील करता हूं कि इस प्रोग्राम को जरूर देखें। PM मोदी ने कहा कि दूरदर्शन पर हर रविवार रात 9 बजे इसका प्रसारण होता है, जोकि 75 सप्ताह तक चलने वाला है। समय निकालकर इसे खुद भी देखें और अपने घर के बच्चों को भी दिखाएं, जिससे आजादी के जन्म के इन महानायकों के प्रति हमारे देश में एक नई जागरूकता पैदा होगी।

यह भी पढ़ें:- Modi Mann Ki Baat: PM नरेंद्र मोदी ने की ‘मन की बात’, इन विषयों पर की चर्चा

कार्यक्रम के दौरान PM ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में 4 महीने पहले मैंने अमृत सरोवर बनाने की बात कही। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वयं सेवी संस्थाएं जुटीं। स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ने के साथ ही यह अब एक जन-आंदोलन बन गया है। उन्होंने गांव-गाव में 4G इंटरनेट आने के बाद देश में डिजिटल इंटरप्रेन्योर पैदा हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के अजमेर जिले के सेठा सिंह रावत और उन्नाव के ओम प्रकाश सिंह का जिक्र किया। सेठा सिंह ई-दर्जी का स्टोर चलाते हैं, जबकि ओम प्रकाश ब्रॉडबैंड कनेक्शन का काम करते हैं। (Modi Mann Ki Baat)

सभी अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बने: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले मन की बात कार्यक्रम में आजादी के महत्व को समझाते हुए कहा कि हम सभी अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं। ईश्वर ने हमें बड़ सौभाग्य दिया है। अगर हम गुलामी के दौर में पैदा हुए होते तो इस दिन की कल्पना हमारे लिए कैसी होती? गुलामी से मुक्ति की वो तड़प, पराधीनता की बेड़ियों से आजादी की वो बेचैनी – कितनी बड़ी रही होगी। PM ने कहा कि जब हम, हर सुबह इस सपने के साथ जग रहे होते, कि मेरा हिंदुस्तान कब आजाद होगा और हो सकता है हमारे जीवन में वो भी दिन आता जब वंदेमातरम और भारत मां की जय बोलते हुए, हम आने वाली पीढ़ियों के लिए, अपना जीवन समर्पित कर देते, जवानी खपा देते।  (Modi Mann Ki Baat)

अमृत महोत्सव के रंग में रंगा देश: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव के रंग के भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी दिखाई दिए। बोत्स्वाना में रहने वाले एक स्थानीय गीतकार ने भी भारत की आजादी के 75 साल मनाने के लिए देशभक्ति के 75 गीत गाए। खास बात यह है कि यह गीत हिंदी, पंजाबी, गुजराती, बांग्ला, तमिल और कई अन्य भाषाओं में गाए गए। वहीं, उन्होंने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ 2023 तक चलेगा। (Modi Mann Ki Baat)

PM ने कहा कि अगस्त के महीने में आप सभी के पत्रों और संदेशों ने मेरे कार्यालय को तिरंगामय कर दिया। आज़ादी के इस महीने में हमारे पूरे देश में अमृत महोसत्व की अमृतधारा बह रही है। अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर हमने देश की सामूहिक शक्ति के दर्शन किए हैं। लोगों ने तिरंगा अभियान के लिए अलग-अलग इनोवेटिव आइडिया भी निकाले। जैसे युवा साथी कृशनील अनिल एक पजल कलाकार हैं और उन्होंने रिकॉर्ड समय में खूबसूरत तिरंगा तैयार किया और कर्नाटक के कोलार में लोगों ने 630 फीट लंबा, 205 फीट चौड़ा तिरंगा पकड़कर अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया। (Modi Mann Ki Baat)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने एक प्रस्ताव पारित कर वर्ष 2023 को बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है। भारत के इस प्रस्ताव को 70 से ज्यादा देशों का समर्थन मिला था।आज दुनिया भर में इसी मोटे अनाज बाजरा का क्रेज बढ़ता जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में जोरसिंग गांव में इसी महीने स्वतंत्रता दिवस के दिन से 4G इंटरनेट की सेवाएं शुरू हुई। जो सुविधाएं कभी सिर्फ बड़े शहरों में होती थी वो डिजिटल इंडिया ने गांव-गांव में पहुंचा दी है। 

90 फीसदी से ज्यादा बच्चों में दूर हुआ कुपोषण:PM

PM मोदी ने बताया कि असम के बोंगाई गांव में एक दिलचस्प परियोजना चलाई जा रही है। इसका नाम प्रोजेक्ट संपूर्णा है। इस प्रोजेक्ट का मकसद कुपोषण के खिलाफ लड़ाई है। इसके तहत आंगनवाड़ी केंद्र में स्वस्थ बच्चे की मां, किसी कुपोषित बच्चे की मां से हफ्ते में एक बार मिलती है। इस पहल के कारण एक साल में 90 फीसदी से अधिक बच्चों में कुपोषण दूर हुआ है। इसके साथ ही “कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक झारखंड में अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड के गिरिडीह में सांप-सीढ़ी का एक खेल तैयार किया गया है। खेल-खेल में बच्चे, अच्छी और खराब आदतों के बारे में सीखते हैं। बता दें कि हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन के चैनलों पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होता है। 

वहीं त्रिपुरा के अगरतला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री माणिक साहा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने आज पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुनी। जबकि देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंडी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

Related Articles

Back to top button