छत्तीसगढ़ सरकार ने बदली ACB और EOW की पूरी टीम, 32 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

ACB EOW officer Transfer: छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद से तबादलों का दौर जारी है।  इस बीच साय सरकार ने ACB और EOW की पूरी टीम बदल दी है। अब IPS गोवर्धन राम और टीआर कोशिमा के साथ राज्य पुलिस सेवा के 8 अफसरों और 15 पुलिस निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पिछली टीम में शामिल DIG प्रखर पांडेय और SP पंकज चंद्रा समेत सभी को पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर कर दिया गया है। जल्द ही उनके पोस्टिंग ऑर्डर जारी होंगे। इनमें से कई अफसरों को कांग्रेस सरकार में पोस्टिंग मिली थी। जानकारी के मुताबिक ACB में भेजी गई नई टीम में ज्यादातर अफसर रायपुर IG अमरेश मिश्रा के साथ काम कर चुके हैं। चर्चा है कि उन्हें EOW की जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनके साथ IPS शिवराम प्रसाद कल्लूरी का नाम भी चर्चा में है।

यह भी पढ़ें:-  नई न्याय प्रणाली मानवीय संवेदनाओं को देती है सर्वाेच्च प्राथमिकता: CM विष्णुदेव साय

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। पहले आदेश के मुताबिक राज्य शासन की ओर से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी IPS गोवर्धन राम, IPS टी.आर. कोशिमा, राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों और 15 पुलिस निरीक्षकों की एंटी करप्शन ब्यूरो और राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापना की गई। दूसरे आदेश के अनुसार  DIG से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के 32 अधिकारियों और कर्मचारियों को गृह विभाग से पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर किया गया है। (ACB EOW officer Transfer)

देखें आदेश की कॉपी

Related Articles

Back to top button