Monsoon 2023 : छत्तीसगढ़ में कब एंट्री लेगा मॉनसून? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
केरल में 5 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून
Monsoon 2023 : भीषण गर्मी से बेहाल और बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी है खबर है। इस साल छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रवेश 15 जून को संभावित है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का यह प्रवेश सामान्य तिथि से चार दिन देरी से हो रहा है।
विभाग ने यह भी बताया हैं की इस साल बारिश की स्थिति भी सामान्य रहेगी। वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून का केरल में आगमन भी सामान्य तिथि से चार दिन देरी यानि चार जून को संभावित है। मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में मानसून का सबसे पहले प्रवेश जगदलपुर में 13जून को संभावित है।
यह भी पढ़ें:- छात्रावास अधीक्षक के इतने पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
Monsoon 2023 : इसके बाद 16 जून को रायपुर में और 21 जून तक अंबिकापुर यानि पूरे प्रदेश में आने की संभावना है। इन दिनों प्रदेश भर में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस में लगातार वृद्धि होती जा रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह पूरा सप्ताह गर्मी से तपाने वाला होगा और अगले सप्ताह यानि 22 मई से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी। उन दिनों प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार है। इसके चलते लोगों को लगातार बढ़ रही गर्मी से थोड़ी राहत भी मिलेगी।
केरल में 5 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून
इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून चार दिन देरी पहुंचने का अनुमान है। इंडियन मीटियरोलॉजिकल डिपार्टमेंट यानी IMD के अनुसार मानसून 5 जून तक दक्षिणी राज्य में पहुंच सकता है। यह आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है। इसके साथ ही देश में मानसून (बारिश के मौसम) की आधिकारिक शुरुआत मानी जाती है। पिछले साल यानी 2022 में मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था। वहीं 2021 में यह 1 जून को पहुंचा था।
इस साल सामान्य बारिश का अनुमान
इस साल मानसून के सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बीते महीने यह जानकारी दी थी। अगर बारिश सामान्य रहती है तो देश में फूड ग्रेन प्रोडक्शन भी नॉर्मल रहेगा। यानी इससे महंगाई से राहत मिल सकती है। देश में किसान आमतौर पर 1 जून से गर्मियों की फसलों की बुआई शुरू करते हैं। ये वो समय होता है जब मानसून की बारिश भारत पहुंचती है। फसल की बुआई अगस्त की शुरुआत तक जारी रहती है।