कसिनो में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत, 30 घायल

Casino Fire: कंबोडिया में बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक कसिनो में भयंकर आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। आग इतनी भीषण थी कि उससे बचने के लिए लोग छतों से कूदने लगे। जानकारी के मुताबिक ये आग कंबोडिया के बॉर्डर वाले इलाके पॉयपेट के ग्रैंड डायमेंड सिटी होटल के कसिनो में देर रात लगी। आग लगने के दौरान होटल में करीब 400 लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:- बालोद में बिछा सड़कों का जाल, चमचमाती सड़कें बनी विकास का आधार

वहीं आग किन कारणों से लगी अभी तक इसका पता नहीं लग सका है। प्रशासन इसकी जांच में जुटा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इस होटल में काफी सारे लोग थाइलैंड के थे। घायल हुए कुछ लोगों को थाईलैंड के सा कोइओ प्रोविंस के अस्पताल में भेजा गया है। पॉयपेट कंबोडियो और थाईलैंड के बॉर्डर पर काफी मशहूर कस्बा है, जो अपने कैसिनो के जाना जाता है। थाइलैंड में कैसिनो पर बैन होने के कारण वहां के काफी सारे लोग यहां गैर कानूनी तरीकों से जुआ खेलने के लिए आते हैं। (Casino Fire)

यह भी पढ़ें:- राज्य सरकार की योजनाओं से गरीबों के घर में हो रहा अंजोर: CM भूपेश बघेल

वहीं इससे पहले रूस की राजधानी मॉस्को के एक बड़े शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने कहा कि आग मेगा खिमकी शॉपिंग एंड एंटरटेनमेंट सेंटर में लगी थी। रूस में एमेरजेंसी मिनिस्ट्री के हेड ने बताया था कि आग सुबह लगी, जो देखते ही देखते लगभग 7,000 वर्ग मीटर के एरिया में फैल गई, जिस पर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। रूसी एजेंसी इस मामले में साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। आग से 2 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका जताई गई थी। (Casino Fire)

Related Articles

Back to top button