सर्दी में अंगीठी बनी काल, दम घुटने की वजह से हुई 6 लोगों मौत

6 Died due to suffocation : राजधानी दिल्ली में अंगीठी ने फिर 6 लोगों की जान ले ली। ठंड से बचने के लिए रात में आग जलाना दो परिवारों के लिए जानलेवा साबित हो गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:- उड़ने के लिए पूरा आसमान खुला है, खुद को सीमाओं में न बांधे बच्चे: डिप्टी CM अरुण साव

जानकारी के अनुसार, पहली घटना आउटर नॉर्थ दिल्ली के खेड़ा इलाके की है। यहां घर में 4 लोगों की लाश मिली है। इनमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे में अंगीठी जली (6 Died due to suffocation) हुई थी। धुआं होने की वजह से सफोकेशन से चारों लोगों की दम घुटने से मौत हुई होगी। घटना में जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनमें एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 8 साल है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पश्चिमी दिल्ली में दो लोगों की मौत

इस बीच पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में भी घर के अंदर दो लोग बेहोशी की हालत में मिले हैं। उनके घर के अंदर अंगीठी जली हुई थी। दोनों नेपाली मूल के हैं। मरने वालों में एक शख्स की उम्र 50 और दूसरे की लगभग 28 साल थी। माना जा रहा है कि दम घुटने से दोनों की मौत (6 Died due to suffocation) हुई। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद असल वजह का खुलासा होगा।

Related Articles

Back to top button