उड़ने के लिए पूरा आसमान खुला है, खुद को सीमाओं में न बांधे बच्चे: डिप्टी CM अरुण साव

Arun Sao on Childrens: डिप्टी CM अरुण साव होली हॉर्ट एकेडमी के वार्षिकोत्सव और पुरस्कार समारोह में शामिल हुए। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में उन्होंने स्कूल के मेधावी बच्चों और विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जीवन में जिस क्षेत्र में भी करियर बनाना चाहते हैं, उसमें पूरी लगन, मेहनत, समर्पण और ताकत से आगे बढ़ें। इसके लिए पहले से ही लक्ष्य निर्धारित कर खुद को सीमाओं में न बांधे। उन्होंने कहा कि आप लोगों के उड़ने और नई ऊंचाईयां हासिल करने के लिए पूरा आसमान खुला है। आप लोग अकल्पनीय उपलब्धियां भी हासिल कर सकते हैं, अपने लक्ष्य के लिए कोई सीमा रेखा तय न करें।

यह भी पढ़ें:- आज पतंग उत्सव में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, तातापानी संक्रांति परब की करेंगे शुरुआत

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में वार्षिकोत्सव का सभी बच्चों को बेस्रबी से इंतजार रहता है। यह उनके लिए विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी सफलताओं के लिए पुरस्कृत होने का मौका होता है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे सम्मानित होते हैं तो सबसे ज्यादा खुश और गौरवान्वित उनके शिक्षक होते हैं। उन्होंने कहा कि होली हॉर्ट एकेडमी रायपुर का ऐसा स्कूल है जहां शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को संस्कार मिलता है। यह बच्चों में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करने वाला स्कूल है। वार्षिकोत्सव और पुरस्कार समारोह में होली हॉर्ट एजुकेशनल एकेडमी के संस्थापक आचार्य सुरेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूल के 34 सालों की उपलब्धियों और सफर की जानकारी दी। (Arun Sao on Childrens)

  

शिक्षाविद जवाहर सूरीशेट्टी, निजी स्कूल एसोशिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, होली हार्ट स्कूल की एकेडमिक डायरेक्टर  कल्पना तिवारी, प्राचार्या नीपा चौहान, डॉ. मुकेश शाह और विजय चोपड़ा सहित स्कूल प्रबंधन के कई सदस्य और बच्चों के परिजन समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद थे। भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत में भी इसका आयोजन किया गया। उन्होंने शिविर में केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आवेदन भी लिए। साव ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और सामग्री का वितरण भी किया। (Arun Sao on Childrens)

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य गांव, गरीब और नागरिकों तक योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करते हुए उन्हें लाभान्वित करना है। यह यात्रा लोगों तक केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिये शुरू की गई है। इस अभियान के जरिए अंतिम पात्र व्यक्ति तक भारत सरकार की योजना का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित हितग्राहियों तक योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। साव ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प कैलेंडर जारी किया और लोगों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। (Arun Sao on Childrens)

Related Articles

Back to top button