Google Analytics —— Meta Pixel

दिव्यांगजनों के पास ईश्वर प्रदत्त प्रतिभा होती है: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

Education Minister Brijmohan Aggarwal: पर्यटन, शिक्षा और धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर के ट्राइटन होटल में आयोजित सीजी दिव्यांग प्रतिभा और रनवे प्रतियोगिता-2024 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन किसी सहानभूति के मोहताज नहीं हैं, इन सभी के पास किसी न किसी रूप में ईश्वर प्रदत्त प्रतिभा होती है। ऐसे में हमारा सामूहिक कर्तव्य है कि, उनकी प्रतिभा को निखार कर समाज के सामने लाएं। कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने कहा कि, यह हमारा सामाजिक दायित्व है कि, हम दिव्यांजनों की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखें और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करें।

यह भी पढ़ें:- उड़ने के लिए पूरा आसमान खुला है, खुद को सीमाओं में न बांधे बच्चे: डिप्टी CM अरुण साव

उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन और बड़े स्तर पर होना चाहिए। कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने अलग-अलग कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर दिव्यांगजनों ने भाषण, नृत्य, गायन, नाट्य और दूसरे क्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विधायक संपत अग्रवाल, कार्यक्रम संरक्षक योगेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ समेत कई लोग उपस्थित रहे। (Education Minister Brijmohan Aggarwal)

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की भौगोलिक, सांस्कृतिक विशेषताओं, विकसित भारत संकल्प यात्रा और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में संक्षिप्त चर्चा की, इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक ईश्वर साहू और विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे। (Education Minister Brijmohan Aggarwal)

Back to top button
error: Content is protected !!