बस और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 7 लोगों की मौत

Accident in Chitrakoot: उत्तरप्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला चित्रकूट जिले का है, जहां बोलेरो और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं यूपी के बांदा में रहने वाले एक युवक की भी जान चली गई है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक ही परिवार के मरने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे। ये सभी मध्यप्रदेश के पन्ना से प्रयागराज अस्थि विसर्जन करने आए थे। अस्थि विसर्जन करके मध्यप्रदेश वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें:- नेशनल हेराल्ड केस में ED का बड़ा एक्शन, यंग इंडिया की 751.9 करोड़ की संपत्ति अटैच

जानकारी के मुताबिक हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 की जिला अस्पताल ले जाते समय जान चली गई। वहीं 1 ने रामनगर अस्पताल में दम तोड़ा। घटना नेशनल हाईवे पर बागरेही गांव के पास हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के लइचा और अजयगढ़ के रहने वाले थे। चित्रकूट SP वृंदा शुक्ला ने बताया कि बोलेरो में दो परिवार के लोग बैठे थे। इनके परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बस और कार को कब्जे में ले लिया गया है। (Accident in Chitrakoot)

देश में रोजाना सड़क हादसों की खबरें आ रही सामने

वहीं गंभीर रूप से घायल अरविंद कुमार, सुनैना देवी और दीपक को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो कार जनरथ बस में सामने से जा घुसी। बोलेरो की स्पीड इतनी तेज थी कि अगला हिस्सा पूरी तरह से बस में घुस गया। बोलेरो में बीच वाली सीट पर बैठे लोग, उछल कर आगे वाली सीट पर गिरे और आगे इंजन और शीशे में फंस गए। टक्कर के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आगे वाला हिस्सा इतनी बुरी तरह से पिचक चुका था कि यात्रियों को निकालना मुश्किल हो गया। पीछे की सीट पर बैठे यात्रियों को तो निकाल लिया गया। मगर आगे वालों के लिए JCB बुलानी पड़ी। देश में रोजाना सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही है। (Accident in Chitrakoot)

Related Articles

Back to top button