CM भूपेश बघेल ने ग्रामीणों की मांग पर की कई घोषणाएं, पढ़ें पूरी खबर

CM Takhatpur Bhet Mulaqat: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले की तखतपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से समस्या को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। बता दें कि CM भूपेश बघेल लगातार अलग-अलग विधानसभा सभाओं का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या सुन रहे हैं। साथ ही शिकायत मिलने पर एक्शन भी ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- चुनाव तारीख की घोषणा के बाद कांग्रेस रैली पर हमला, 15 कार्यकर्ता घायल

बेलपान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं 

  • तखतपुर जल आवर्धन योजना के लिए खुड़िया जलाशय से होगी जलापूर्ति।
  • बेलपान मंदिर और मेला स्थल होगा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलपान को एम्बुलेंस प्रदान की जाएगी।
  • बेलपान में प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास 50 सीटर का निर्माण किया जाएगा।
  • तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिये होगा भवन निर्माण।
  • उस्लापुर फ्लाईओवर से सकरी तक होगी सड़क चौड़ीकरण।
  • ग्राम भरनी में गुरू घासीदास जयंती मेला स्थल पर भवन और अहाता निर्माण कराया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत गनियारी को नगर पंचायत बनाया जाएगा। (CM Takhatpur Bhet Mulaqat)
  • ग्राम संकरीभाटा में मिनी स्टेडियम का होगा निर्माण।
  • ग्राम साल्हेकापा में मीडिल स्कूल व ग्राम निगारबंद, बेलसरा तथा पोंगरिहा में प्राथमिक शाला के लिये भवन का निर्माण कराया जाएगा।
  • ग्राम दर्री के स्टेडियम का होगा उन्नयन व बाउंड्रीवाल निर्माण कराया जाएगा।
  • शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तखतपुर का नामकरण स्वर्गीय ठाकुर बलराम सिंह के नाम पर किया जाएगा।
  • शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय तखतपुर का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर करने की घोषणा।
  • बीजापुर में प्राथमिक शाला का माध्यमिक स्कूल में होगा उन्नयन। (CM Takhatpur Bhet Mulaqat)
  • सेदा माध्यमिक स्कूल को हाई स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा।
  • मुख्यमंत्री ने किरण यादव के माता-पिता के इलाज कराने और उनकी बहन की पढ़ाई के लिए 01 लाख रूपए देने की घोषणा की।

खैरी गांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं 

  • खैरी गांव में गलियों का होगा कांक्रीटीकरण।
  • ग्राम पंचायत खैरी में मिनी स्टेडियम का होगा निर्माण।
  • शासकीय प्राथमिक शाला खैरी में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।
  • खैरी तालाब का होगा सौंदर्यीकरण।
  • कन्या हाई स्कूल मोछ का हायर सेकेन्डरी स्कूल में होगा उन्नयन।
  • ग्राम चितावर के प्राथमिक शाला का मिडिल स्कूल में होगा उन्नयन। (CM Takhatpur Bhet Mulaqat)
  • सागर ग्राम के सागर मईया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण।
  • ग्राम जरोंधा में प्राथमिक शाला के लिए एवं ग्राम खपरी में पंचायत के लिये भवन का निर्माण कराया जाएगा।
  • गिरधोना में उप-स्वास्थ्य केन्द्र के लिए होगा भवन निर्माण।
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सकरी को स्वामी आत्मानंद स्कूल में उन्नयन किया जाएगा।
  • जुनापारा में सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी। (CM Takhatpur Bhet Mulaqat)
  • खैरी में लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने ट्रांसफार्मर की लगाने की घोषणा।

खपरी गांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं 

  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सामाजिक संगठनों को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 181 लाख रूपए की स्वीकृत प्रदान की।  (CM Takhatpur Bhet Mulaqat)

Related Articles

Back to top button