रायपुर में किसान महाकुंभ का आयोजन, CM विष्णुदेव साय ने कहा- किसानों की पार्टी है BJP

Kisan Mahakumbh in Raipur: लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। साथ ही चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुटी हुई है। इस बीच BJP ने रायपुर में किसान महाकुंभ का आयोजन किया, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम में CM साय ने कहा कि बीजेपी किसानों की पार्टी है। BJP सरकार हमेशा किसानों के हित के बारे में सोचती है। कांग्रेस ने किसानों के लिए कभी नहीं सोचा। सिर्फ भाजपा की सरकार ने ही किसानों के बारे में सोचा। अटल बिहारी वाजपेयी ने किसान क्रेडिट कार्ड शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किसानों के लिए कई काम किए हैं।

यह भी पढ़ें:- विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ बहुत आगे जाएगा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में ढाई महीने में ही बड़े-बड़े फैसले ले लिए हैं। किसानों के खाते में बोनस के पैसे भेजे गए। 24 लाख से ज्यादा किसानों को अंतर की राशि 12 मार्च को एकमुश्त मिलेगी। CM साय ने छत्तीसगढ़ी में कहा कि  75 साल म ज्यादातर कांग्रेस के सरकार रीहिस, लेकिन किसान मन बर कुछू नई करीस। भाजपा ह किसान मन के आय दुगुना करे बर बहुत कन योजना के शुरुआत करिस हे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि  मोदी की गारंटी पर जनता ने जो भरोसा किया उस पर हम खरा उतर रहे हैं। 18 लाख आवास का फैसला पहली कैबिनेट में ही ले लिया गया था। 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण हुआ और 14 दिसंबर को हमने यह फैसला ले लिया। (Kisan Mahakumbh in Raipur)

उन्होंने कहा कि 2 साल का बकाया बोनस भी 12 लाख से ज्यादा किसानों को हमने दे दिया है। अटलजी के जन्मदिन 25 दिसंबर को हमने 3716 करोड़ रुपए हमने ट्रांसफर कर दिए। 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से हमने धान खरीदी की है। अंतर की राशि भी 12 मार्च को एकमुश्त दे दी जाएगी। वहीं डिप्टी CM अरुण साव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान उत्साह के साथ प्रदेश की बेहतरी का रास्ता देख रहे हैं। जब से विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनी है लोगों की बेहतरी के काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव, गरीब और किसानों की चिंता कर रहे हैं। (Kisan Mahakumbh in Raipur)

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए साव ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में गांव, गरीब, किसानों की चिंता नहीं की। इनकी चिंता किसी ने की तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। साव ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व जब सरकार बनी तो उन्होंने गांवों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की। इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के नेता हैं। इनके रक्षा मंत्री रहते किसी देश की ताकत नहीं है कि कोई हमारी तरफ आंख उठाकर भी देख ले। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार किसानों और गरीबों की सरकार है। जब-जब बीजेपी की सरकार बनती है मेहनत से काम होता है। किसान पहले सूदखोरों के चक्कर में पड़े रहते थे। BJP किसानों के हित को सुरक्षित करने वाली  सरकार है। (Kisan Mahakumbh in Raipur)

Related Articles

Back to top button