मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 7 लोगों की मौत, 8 गंभीर

Jharkhand Accident News: झारखंड में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा सुबह 7 बजे के करीब हुआ। राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप की रफ्तार ज्यादा थी। इसकी वजह से ये मौतें हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें:- देश में नहीं थम रहे हादसे, अलग-अलग हिस्सों में 9 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक पिकअप वैन में करीब 20 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप वैन राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें 8 मजदूर घायल हो गये हैं। घायल मजदूरों में कई की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। सभी को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक केंद्र लाया गया। मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल राजनगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (Jharkhand Accident News)

CM सोरेन ने जताया दुख

इधर, हादसे में मृत मजदूरों के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। साथ ही जिला प्रशासन को घायल मजदूरों के समुचित इलाज के लिए निर्देशित भी किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि-सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। जिला प्रशासन की देखरेख में हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का इलाज कराया जा रहा है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। (Jharkhand Accident News)

UP के रायबरेली में भी हुआ था हादसा

बता दें कि भारत में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में टक्कर मारते हुए पुलिया में जा घुसा। भयंकर कोहरे के चलते ये हादसा हुआ है। वहीं हादसे में चाय की गुमटी पर बैठे 12 लोगों मे से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button