बलौदाबाजार को 15 दिनों के भीतर मिलेगी 2 बड़ी सौगातें, जानिए क्या-क्या…

Balodabazar Ko Saugat: बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला मुख्यालय को 15 दिनों के  भीतर दो बड़ी सौगातें मिलने वाली है। पहली ग्रामीण यंत्रिकी सेवा विभाग द्वारा बनाए जा रहे 9 लाख 20 हजार रुपये का गढ़कलेवा और दूसरी लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे लगभग 5 करोड़ रुपये का अत्याधुनिक ऑडोटोरियम है। दोनों के प्रारंभ होने से जिला मुख्यालय के सुन्दरता बढ़ने के साथ ही सुविधाओं में विस्तार और नगर को एक नई पहचान मिलेंगी। दोनों के कार्य लगभग पूर्ण होने के करीब हैं। आने वाले दिनों में इसके विधिवत शुभारंभ की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार, अब तक जीते 11 पदक

गढ़कलेवा- नगर के बस स्टैंड के नजदीक मेन रोड में लगभग 3 हजार वर्गफीट में बन रहे अब छतीसगढ़ी व्यजंनों का नया ठिकाना होगा। जहां पर सभी प्रकार के छतीसगढ़ी व्यजंन जैसे चीला,फरा,ठेठरी, खुरमी, चौसेला, तमसई, भोजन थाली, करी लड्डू, सोहारी समेत अन्य विविध प्रकार के व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। आने वाले ग्राहकों के लिए बैठक की दो प्रकार की व्यवस्था रहेगी। पहला आउट डोर और दूसरा इनडोर में जहां पर ग्राहक पसंदीदा व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते है। उक्त गढ़कलेवा का संचालन महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा किया जाएगा। (Balodabazar Ko Saugat)

ऑडोटोरियम- नगर के रायपुर रोड पर स्थित अम्बेडकर चौक के पास बन रहे ऑडोटोरियम शहर की एक नई पहचान होगा।  ऑडोटोरियम जिलें की सबसे बड़ी आडोटोरियम होगा। लम्बे समय से जिलेंवासियों की महत्वपूर्ण मांगों में शामिल थे।  ऑडोटोरियम में 1 हजार लोगों की बैठने की क्षमता होगी जो कि पूर्णतः वाताअनुकुलित होगा। इसके अतिरिक्त आडोटोरियम में 2 वीआईपी कक्ष, डायनिंग हॉल सहित फायर फाईटिंग सिस्टम से लैस है। जिसका उपयोग जिलावासी और सामाजिक संगठन आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उपयोग कर सकते है। (Balodabazar Ko Saugat)

ऑडोटोरियम के कार्य भी अंतिम चरण में फिनिसिंग के कार्य किया जा रहा है। इसकी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए बाउण्ड्रीवाल भी अलग से बनाई जा रही है। जो कि मेंटेनेस आधारित होगा। आडोटोरियम के सुचारू संचालन एवं रख रखाव के लिए कलेक्ट रजत बंसल ने एसडीएम बलौदाबाजार को समिति बनाने के निर्देश दिए हैं। (Balodabazar Ko Saugat)

Related Articles

Back to top button