Bhagwan Ganesh Vrat: भगवान एकदंते की पूजा से दूर होते हैं विघ्न, ऐसे करें अराधना

Bhagwan Ganesh Vrat: बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा की होती है। इस दिन विधि पूर्वक पूजा करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को शुभ फल प्रदान करते हैं। गणेश जी की पूजा करने से शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। बुधवार का दिन गणेश पूजा के लिए उत्तम माना गया है। वहीं बुधवार के दिन बुध ग्रह की शांति के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ कोई व्यक्ति अगर भगवान गणेश की पूजा करता है तो उसके जीवन के सभी विघ्न दूर हो जाते हैं, लेकिन शास्त्रों में कुछ कामों को करने की मनाही भी है। आज हम आपको उन्हीं मनाही के बारे में बताने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Me Barish Alert: छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी, राजधानी में लगातार हो रही बारिश

हिंदू शास्त्रों के मुताबिक बुधवार के दिन किसी कन्या का अपमान (Bhagwan Ganesh Vrat) करने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं, जिससे घर में कभी बरकत नहीं होती। ऐसे में ख्याल रखना चाहिए कि इस दिन किसी कन्या का अपमान ना हो। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुधवार का दिन बुध ग्रह का दिन भी माना जाता है और बुध ग्रह को बुद्धि विवेक के साथ वाणी का कारक ग्रह भी माना गया है। इन्हीं कारणों से बुधवार के दिन किसी भी व्यक्ति से कभी कड़वा नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

लेनदेन की मनाही

माना जाता है कि बुधवार के दिन किया गया लेनदेन कभी नहीं फलता है। इसीलिए बुधवार के दिन किसी भी प्रकार के लेनदेन से बचना चाहिए। बुधवार के दिन लेनदेन करने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करने से बचना चाहिए। ज्योतिषी के अनुसार (Bhagwan Ganesh Vrat) बुधवार के दिन इस दिशा में यात्रा अशुभ मानी जाती है। इस दिशा में यात्रा करने वाले व्यक्ति का बहुत बुरा हो सकता है। इसलिए बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करने को शुभ नहीं माना जाता।

काले रंग के कपड़े पहनने की मनाही

बुधवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने को शुभ नहीं माना जाता है। बुधवार के दिन किसी भी व्यक्ति को काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए और महिलाओं को भी काले रंग के आभूषण पहनने (Bhagwan Ganesh Vrat) की मनाही है। ऐसा माना जाता है कि बुधवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

गणेशा को लगाएं सिंदूर का तिलक

गणेश जी को सिंदूर काफी पसंद है। इसलिए आप उन्हें सिंदूर का तिलक जरूर लगाएं। पहले गणपति (Lord Ganesh Ji) के माथे पर और उसके बाद अपने माथे पर भी सिंदूर लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तो की आर्थिक परेशानियों को दूर करते हैं।

जरूर लगाएं मोदक का भोग

भगवान गणेश को मोदक काफी प्रिय हैं। परशुराम जी से यूद्ध के दौरान बप्पा का एक दांत (Lord Ganesh Ji) टूट गया था, जिसके बाद उन्हें कुछ खाने में तकलीफ होती है। लेकिन मोदक चबाने में बेहद आसान होते हैं। इसलिए आप गणपति को मोदक का भोग जरूर लगाएं।

भगवान को अर्पित करें दूर्वा

गणेश जी की पूजा के दौरान आपको उन्हें दूर्वा यानी हरी घास जरूर अर्पित (Bhagwan Ganesh Vrat) करनी है। आपको गिनकर पांच दूर्वा भगवान गणेश के सिर पर रखनी है। ध्यान रहे कि उनके चरणों में दूर्वा न रखें। साथ ही आपको गणपति को शमी का पौधा या इसका फूल चढ़ाना चाहिए, क्योंकि गणेशा को ये बेहद प्रिय है।

गणेश जी को चढ़ाएं चावल

अगर आप गणपति को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें पवित्र और खड़ा चावल चढ़ाएं। ध्यान रहे कि ऊबले हुए धान से तैयार चावल और सूखे चावल गणेश जी को अर्पित न करें। इसकी जगह पर भगवान गणेश को गीले चावल चढ़ाएं। इससे वे प्रसन्न होंगे।

Related Articles

Back to top button