PM मोदी ने कर्नाटक को दी विकास की सौगात, राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM Modi in Karnataka: कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुबली-धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद पुनर्विकसित होसपेट रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक के प्रत्येक व्यक्ति का जीवन खुशहाल हो, यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, यहां की बहन-बेटियां और सशक्त हो, इसी दिशा में हम मिलकर काम कर रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरे राज्य के पूर्ण विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें:- 188 जोड़े 7 फेरे लेकर एक-दूसरे के बने हमसफर, इन्होंने दिया आशीर्वाद
कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित होसपेट रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया। pic.twitter.com/Qsq5m10qAU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2023
कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुबली-धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। pic.twitter.com/ZZWZTg91hE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2023
उन्होंने कहा कि धारवाड़ की इस धरा पर विकास की एक नई धारा निकल रही है। विकास की ये धारा हुबली-धारवाड़ के साथ ही पूरे कर्नाटक को सींचने का का काम करेगी। धारवाड़ केवल एक गेटवे ही नहीं रहा बल्कि ये कर्नाटक और भारत की जीवंतता का एक प्रतिबिंब बन गया है। इसे कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी के रुप में जाना जाता है। धारवाड़ में IIT का नया कैम्पस कर्नाटक की विकासयात्रा में नया अध्याय लिख रहा है। जितने ज्यादा उत्तम इंस्टीट्यूट होंगे उतने ज्यादा लोगों तक अच्छी शिक्षा की पहुंच होगी। यही कारण है कि बीते 9 वर्षों में भारत में अच्छे एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की संख्या लगातार बढ़ रही है। (PM Modi in Karnataka)
No dearth of flowers and love!
People of Mandya, Karnataka, showered flowers and their love on PM Modi during his roadshow. pic.twitter.com/eaXFdqqt3p
— BJP (@BJP4India) March 12, 2023
PM मोदी ने कहा कि कर्नाटक ने कनेक्टिविटी के मामले में आज एक और मील के पत्थर को छू लिया है। अब सिद्धरूधा स्वामीजी स्टेशन पर दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। ये सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, ये उस सोच का विस्तार है जिसमें हम इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता देते हैं। पहले राजनीतिक लाभ-हानि देखकर ही रेल, रोड प्रोजेक्ट्स की घोषणा होती थी। हम पूरे देश के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान लेकर आए हैं। ताकि जहां-जहां भी देश में जरूरत हो वहां तेज गति से इंफ्रास्ट्रक्चर बने सके। (PM Modi in Karnataka)
अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर सिर्फ आंखों को अच्छा लगने के लिए नहीं होता।
ये जीवन को आसान बनाने वाला होता है, ये सपनों को साकार करने का रास्ता बनाता है।
– पीएम @narendramodi pic.twitter.com/FQdJUA3Y5a
— BJP (@BJP4India) March 12, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं बल्कि लोकतंत्र की जननी है। ये मेरा सौभाग्य रहा कि कुछ साल पहले मुझे लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा के लोकर्पण का अवसर मिला, लेकिन ये दुर्भाग्य है कि लंदन में ही भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने का काम किया गया। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतंत्र की परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती, बावजूद इसके कुछ लोग भारत के लोकतंत्र को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। (PM Modi in Karnataka)
People questioning the rich vibrant democracy of India are insulting Lord Basaveshwara, the people of Karnataka and the citizens of India.
The people of Karnataka have to be watchful of such people.
– PM @narendramodi pic.twitter.com/jr7563B7oG
— BJP (@BJP4India) March 12, 2023
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर राज्य के दौरे पर मांड्या और हुबली-धारवाड़ पहुंचे। पिछले दो महीने से भी कम समय में मोदी राज्य में छठी बार आए हैं। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले कांग्रेस-JDS के गढ़ मंड्या में रोड शो किया और फिर एक जनसभा को संबोधित किया। PM ने होसपेट-हुबली-टीनाघाट रेलवे लाइन के विद्युतीकरण की शुरुआत की। 530 करोड़ के हुबली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की शुरुआत की। धारवाड़ बहु ग्राम जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी, जिसे 1040 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा। 150 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाली तुप्पारीहल्ला फ्लड डैमेज कंट्रोल प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित भी किया। (PM Modi in Karnataka)