चुनावी साल में कांग्रेस में बदलाव का दौर जारी, 132 यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों के बदले गए प्रभार

Chhattisgarh Youth Congress: छत्तीसगढ़ में BJP प्रत्याशियों के ऐलान के बाद कांग्रेस भी लगातार बदलाव कर रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के यूथ विंग की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है, जिसे देखते हुए प्रदेश पदाधिकारियों के प्रभार बदल दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव पलक वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों के प्रभार की सूची जारी कर सभी को नई जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने कुल 132 प्रदेश पदाधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया, जिसमें महासचिवों को जिले और सचिवों को विधानसभावर जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें:- BJP के प्रत्याशी ऐलान के बाद हरकत में कांग्रेस, छत्तीसगढ़ में 4 चुनावी समितियों का किया गठन

जारी सूची में आशीष मोनू अवस्थी को सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है। विधि नामदेव को बस्तर लोकसभा, चंद्रशेखर गढ़पाले को रायपुर लोकसभा, आदिल खेरानी को रायपुर शहर और गुलजेब अहमद को बिलासपुर का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा अनिमेश सिंह को संगठन प्रभारी और कोमल अग्रवाल प्रशासन प्रभारी बनाए गए हैं। लिस्ट में शामिल सभी 132 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी पदाधिकारी विधानसभावार चुनाव को लेकर दी गई जिम्मेदारी सम्भालेंगे। सूची जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि सभी लोग शीर्ष नेतृत्व के मंशा के मुताबिक काम करेंगे और जिला समितियों से समन्वय स्थापित कर सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। (Chhattisgarh Youth Congress)

बता दें कि छत्तीसगढ़ में साल के अंत विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे देखते हुए प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दल BJP और कांग्रेस दोनों की नजर यूथ वोट बैंक पर हैं। प्रदेश में लगभग 46 लाख ऐसे यूथ वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 18 से 29 साल के बीच है। युवा मतदाता प्रदेश में किसी भी पार्टी की जीत-हार का गणित बदल सकते हैं। इसलिए दोनों ही पार्टियां यूथ पर फोकस कर रही हैं। युवाओं का दिल जीतने की पूरी कोशिश की जा रही हैं। ऐसे में कांग्रेस ने ये जिम्मेदारी अपनी यूथ विंग को दी है और इसी के मद्देनजर प्रभार में बदलाव किए गए हैं।  (Chhattisgarh Youth Congress)

भारतीय जनता युवा मोर्चा की हुई बैठक

इधर, रायपुर बीजेपी दफ्तर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हुई। भाजयुमो अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने 209 पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की थी। इसके बाद यह पहली बैठक थी, जिसमें चुनावी रणनीति तय की गई। BJP इस बार नए वोटर पर भी फोकस कर रही है। विधानसभा चुनाव के ठीक कुछ महीने बाद लोकसभा चुनाव भी होने हैं। इसलिए तमाम कोशिशें जारी हैं। युवाओं से जुड़े मुद्दों पर युवा मोर्चा को लगातार आंदोलन और कार्यक्रम करने की नसीहत दी गई है। बैठक में संभाग प्रभारी रोहित माहेश्वरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम साहू, रितेश मोहरे, रायपुर जिला प्रभारी मनीष पांडे, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास मित्तल, गंधर्व पांडेय मौजूद थे। (Chhattisgarh Youth Congress)

Related Articles

Back to top button