Draupadi Murmu Win: द्रौपदी मुर्मू ने जीतीं राष्ट्रपति पद की रेस, देश की 15वीं महामहिम होंगी
Draupadi Murmu Win: NDA की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की रेस जीत ली हैं। वे देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। मुर्मू इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई काउंटिंग में NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने UPA यानी यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया। (Draupadi Murmu Win)
यह भी पढ़ें:- CG Sarkari Job: सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका, इन पदों पर होगी भर्ती
मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पहुंचकर बधाई दी है। PM मोदी ने कहा- भारत ने इतिहास लिखा है। जब भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई। वहीं वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मुर्मू को शुभकामनाएं दी है। इधर, विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। साथ ही उन्होंने भी मुर्मू को बधाई दी है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी। (Draupadi Murmu Win)
भारत ने इतिहास लिखा है। जब भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई: PM मोदी
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/2riPCAXmyj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। pic.twitter.com/WnITV2eah0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी: यशवंत सिन्हा pic.twitter.com/jjGQNBj4ZU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई। वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं। आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचीं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि ऐसा समाज जो राजनीतिक क्षेत्र में कभी हाशिये पर रहा करता था, उनके नेतृत्व में देश निश्चित तौर पर आगे बढ़ेगा। आज देश के सभी नागरिक उनकी उम्मीदवारी और उनकी जीत से खुश हैं। (Draupadi Murmu Win)
राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई। वे गाँव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं।आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचीं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह pic.twitter.com/b5tIgvCSQt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
ऐसा समाज जो राजनीतिक क्षेत्र में कभी हाशिये पर रहा करता था, उनके(द्रौपदी मुर्मू) नेतृत्व में देश निश्चित तौर पर आगे बढ़ेगा। आज देश के सभी नागरिक उनकी उम्मीदवारी और उनकी जीत से खुश हैं: बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पटना, बिहार pic.twitter.com/uYROzgth4j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
उत्तराखंड CM पुष्कर धामी ने कहा कि मैं द्रौपदी मुर्मू का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने एक बहुत ही सामान्य स्थिति में आदिवासी बहुल क्षेत्र से अपने जीवन की शुरूआत की। आज उन्हें राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ। मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने से लोकतंत्र में लोगों की आस्था और मजबूत हुई है।
मैं उनका(द्रौपदी मुर्मू) धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने एक बहुत ही सामान्य स्थिति में आदिवासी बहुल क्षेत्र से अपने जीवन की शुरूआत की। आज उन्हें राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ। मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने से लोकतंत्र में लोगों की आस्था और मजबूत हुई है: उत्तराखंड CM पुष्कर धामी pic.twitter.com/lfOa5rzCQK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
इन्होंने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर NDA की द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। pic.twitter.com/ywDWCycuCz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। pic.twitter.com/Umbgb1kRSN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
आज वो देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचित हो गई है। यह भारत के लोकतंत्र की खुबी है: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। pic.twitter.com/qJ7maEjR8F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022