मुख्यमंत्री साय ने भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी (Bharatratna Late Shri Atal Bihari Vajpayee) की जयंती पर आज अटल बिहारी विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : जंगलों की कटाई की अनुमति कांग्रेस की सरकार ने दी थी : सीएम साय

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर सेनानियों को सादर नमन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण नाथ दिवाकर वाजपेयी, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित अन्य लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी (Bharatratna Late Shri Atal Bihari Vajpayee) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और शहीद स्मारक पर छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियो को श्रृद्धांजलि अर्पित की। (Bharatratna Late Shri Atal Bihari Vajpayee)

Related Articles

Back to top button