Google Analytics —— Meta Pixel

टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को दिया झटका, अपनी इन दोनों कारों की कीमत में किया इजाफा, जानिए कितने बढ़े दाम

Tata Price Hike : टाटा मोटर्स ने अपनी सफारी और हैरियर के रेड डार्क एडिशन को हाल ही में लॉन्च किया है। इसके बाद कंपनी ने अपनी इन दोनों कारों के कुछ वेरिएंट्स को डिस्काउंटिन्यू कर दिया है। और अब इसके बाद टाटा मोटर्स ने अपनी इन दोनों कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया। इस साल कंपनी ने इन कारों के दाम को दूसरी बार बढ़ाया है। इसके पहले कंपनी ने इनके कीमतों में 25 हजार रुपये की वृद्धि की थी। आगे हम इसके बारे में डिटेल में जानकारी देने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भारतीय सेना में भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, अब फिजिकल टेस्ट से पहले पास करना होगा ये एग्जाम, चालू है रजिस्ट्रेशन

Tata Price Hike : क्यों बढ़ी हैं कीमतें?

टाटा मोटर्स ने इस बार इन कारों की कीमतों में बड़ी वृद्धि की है। इस बार कंपनी ने हैरियर के दाम में 47,000 रुपये और सफारी के प्राइस में 66,000 तक का इजाफा किया है। इन कारों की कीमतों में वृद्धि की सबसे बड़ी वजह इन कारों के कुछ वैरिएंट्स में कुछ नए फीचर्स का शामिल होना है। जिसमें फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ADAS और बड़ी टचस्क्रीन को जोड़ा गया है। कीमतों में वृद्धि केवल इन्हीं दोनों कारों में की गई है, बाकी सभी मॉडल्स की कीमतें पहले जैसी ही हैं।

यह भी पढ़ें : होली से पहले आम आदमी को लगा झटका, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितना बढ़ा रेट

कंपनी ने बंद किए इन दोनों कारों के 26 वेरिएंट

अभी तक टाटा हैरियर एसयूवी के बाजार 30 वेरिएंट उपलब्ध थे। जबकि टाटा सफारी बाजार में 36 वेरिएंट मौजूद थी। यानि इन दोनों कारों के कुल 66 वेरिएंट मौजूद थे। लेकिन अब कंपनी ने इन दोनों कारों के 26 वेरिएंट को बंद कर दिया है। कंपनी ने अपनी हैरियर लाइनअप में रेड डार्क एडिशन के 2 नए वेरिएंट को स्थान दिया है। जिसके बाद अब यह कार कुल 20 वेरिएंट में बाजार में उपलब्ध है। वहीं टाटा सफारी के 4 नए रेड डार्क वेरिएंट इस लाइनअप में जोड़े गए हैं। जिसके बाद इसके कुल वेरिएंट की संख्या 26 हो गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!