रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, 11 विधायक बने कैबिनेट मंत्री
Telangana CM Revanth Reddy: कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। वहीं भट्टी विक्रमार्क ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी तरह उत्तम कुमार रेड्डी, सी दामोदर राजनरसिम्हा, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, डी. श्रीधर बाबू, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, पोन्नम प्रभाकर, कोंडा सुरेखा, अनसूया सीथाक्का, थुम्मला नागेश्वर राव और जुपल्ली कृष्ण राव समेत 11 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ ली।
यह भी पढ़ें:- बिलासपुर हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षकों के पक्ष में सुनाया ये बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर
शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह के बाद तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उनके परिवार ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। बता दें कि तेलंगाना का गठन 2014 में हुआ था। तब से लेकर 2023 तक दो बार भारत राष्ट्र समिति यानी BRS के K. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री रहे। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में KCR को हार मिली और रेवंत रेड्डी के रूप में राज्य को दूसरा CM मिला। हालांकि कार्यकाल के हिसाब से रेवंत रेड्डी तीसरे CM बने हैं। (Telangana CM Revanth Reddy)
तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के बाद 5 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे। बैठक में राहुल गांधी ने रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर लगी थी। रेवंत तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेलंगाना में पार्टी की जीते के बाद से CM पद के लिए रेवंत रेड्डी का नाम लगभग तय था। 6 दिसंबर की शाम उनका शपथ ग्रहण समारोह भी होना था, लेकिन पार्टी में विरोध के चलते इसे रद्द करना पड़ा। (Telangana CM Revanth Reddy)
तेलंगाना के सारे सपने पूरे होने वाले हैं..
क्योंकि हम जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं- हम हैं कांग्रेस ✋ pic.twitter.com/9SKqvZYn8S
— Congress (@INCIndia) December 7, 2023
CM के रूप में रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण का विरोध करने वालों में तेलंगाना के पूर्व कांग्रेस प्रमुख एन उत्तम कुमार रेड्डी, पूर्व सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क, पूर्व मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी और पूर्व डिप्टी CM दामोदर राजनरसिम्हा थे। इन नेताओं ने रेवंत रेड्डी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। ये पहला मौका नहीं है जब रेवंत रेड्डी को पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ा। जब 2021 में उन्हें तेलंगाना कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया था, तब भी उन पर पद पाने के लिए करोड़ों रुपए देने का आरोप लगा था। हालांकि कांग्रेस ने उन्हें दरकिनार नहीं किया। (Telangana CM Revanth Reddy)
Congress party is determined to provide a transparent, welfare-oriented, people-centric Government in Telangana.
Many Congratulations to Chief Minister, Shri @revanth_anumula and Deputy Chief Minister, Shri @BhattiCLP and the entire team.
Prajala Telangana shall be ushered by… pic.twitter.com/EScyxOhKfs
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 7, 2023
तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी। रिजल्ट 3 दिसंबर को आया। इसमें कांग्रेस ने 64 सीटें जीतीं। सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति यानी BRS को 39 सीटें मिलीं। वहीं भाजपा को 8, AIMIM को 7 और एक सीट CPI के खाते में गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को ट्वीट कर बधाई दी है। PM मोदी ने ट्वीट कर लिखा- रेवंत रेड्डी गारू को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मैं राज्य की प्रगति और उसके नागरिकों के कल्याण के लिए हर संभव समर्थन का आश्वासन देता हूं। (Telangana CM Revanth Reddy)