आतंकियों ने सेना के वाहन पर फिर किया हमला, 2 जवान शहीद, 2 पोर्टर की भी गई जान

Terrorist Attack in Baramulla: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकियों ने फिर जवानों को निशाना बनाया है। दरअसल, आतंकियों ने गुलमर्ग के नागिन इलाके में LoC के पास राष्ट्रीय राइफल्स के वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें 2 जवान शहीद हो गए। वहीं 2 पोर्टर की भी जान चली गई। बता दें कि पोर्टर सेना की मदद के लिए होते हैं, जो पहाड़ी इलाके और फ्रंट पोस्ट पर सामान पहुंचाने का काम करते हैं। आतंकी हमले में सेना के 3 जवान घायल हुए थे, जिन्हें श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां 2 जवानों ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:- लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, भाई अनमोल पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित
जानकारी के मुताबिक इस हमले में 3 से ज्यादा आतंकी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल सेना के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। साथ ही आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बटगुंड में गोलीबारी की थी, जिसमें एक मजदूर शुभम कुमार घायल हो गया था, जो उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। इधर, गुरुवार सुबह ही श्रीनगर के गनबाग इलाके में एक गैर कश्मीरी युवक का शव मिला था। पुलिस का कहना है कि मृतक एमडी जाहुद पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते के अंदर गैर कश्मीरियों पर यह तीसरा हमला हुआ है। (Terrorist Attack in Baramulla)
20 अक्टूबर को 7 लोगों की हुई थी मौत
आतंकियों ने 20 अक्टूबर को गांदरबल और 18 अक्टूबर को शोपियां में टारगेट किलिंग की थी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। जम्मू-कश्मीर में कुछ समय से आतंकी घटनाएं बढ़ गई है, जिसे लेकर राजभवन में हाई लेवल मीटिंग हुई, जिसमें नॉर्थ विंग कमांडर, जम्मू-कश्मीर DGP, कोर कमांडर और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। लगातार हो रहे हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। NDA गठबंधन के नेताओं का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में नए सरकार के गठन के बाद से आतंकी हमले बढ़ गए हैं। ऐसे में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। (Terrorist Attack in Baramulla)
लश्कर के संगठन ने ली थी हमले की जिम्मेदारी
बता दें कि आतंकियों ने 20 अक्टूबर की रात को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हमला किया था, जिसमें कश्मीर के डॉक्टर, MP के इंजीनियर और पंजाब-बिहार के 5 मजदूरों की मौत हो गई थी। इसकी जिम्मेदारी लश्कर के संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि उत्तरी कश्मीर के बोटा पथरी इलाके में सेना के वाहनों पर हुए हमले की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसके परिणामस्वरूप कुछ लोग हताहत और घायल हुए हैं। कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों की यह श्रृंखला गंभीर चिंता का विषय है। (Terrorist Attack in Baramulla)
भाजपा नेता रविंदर रैना ने की निंदा
उन्होंने कहा कि मैं इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग पूरी तरह से और जल्दी ठीक हो जाएं। भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा कि कायर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने बारामूला जिले के बूटा पथरी क्षेत्र में कायरों की तरह सेना के वाहन पर हमला किया। इस सारे क्षेत्र में सेना और पुलिस ने घेराबंदी की है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इन आतंकवादियों को इनके गुनाहों की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। (Terrorist Attack in Baramulla)



