लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, भाई अनमोल पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित
Lawrence Bishnoi : नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने एक्शन लेते हुए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा कसने की कोशिश की है. जांच एजेंसी ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है. वह कई मामलों में वांछित है.
अनमोल उर्फ भानु बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का भाई है. अनमोल पंजाबी गायक से नेता बने सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में भी आरोपी है. पिछले साल जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. अनमोल बिश्नोई का नाम सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।
उसके बारे में दावा किया जाता है कि वह भी शातिर बदमाश है और वह लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहता है. उसके खिलाफ करीब 18 मामले दर्ज हैं. वह राजस्थान की जोधपुर में कुछ समय के लिए बंद भी रहा है. अनमोल को करीब 3 साल पहले 7 अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा किया गया था।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : 12वीं फेल: रियल हीरो आईपीएस मनोज शर्मा पहुंचे नालंदा परिसर, कहा- नहीं देखी कभी भी इतनी अच्छी लाइब्रेरी
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के बाद इस साल 14 अप्रैल को मुंबई में फिल्म स्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में भी अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया था. अनमोल ने सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।
फायरिंग को लेकर अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया के जरिए जिम्मेदारी ली. साथ ही उसने सलमान के नाम एक मैसेज भी लिखा. जिसमें उसने कहा कि उन्हें आखिरी चेतावनी दी जा रही है.
इसके अलावा अनमोल पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी मुख्य आरोपी है. पिछले साल एनआईए ने उसके खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. हालांकि इस दौरान वह फर्जी पासपोर्ट के सहारे में देश छोड़कर भागने में कामयाब रहा. वह अपनी लोकेशन बदलने में माहिर है. हालांकि पिछले साल उसे केन्या में स्पॉट किया गया था। (Lawrence Bishnoi)



