Google Analytics —— Meta Pixel

Mahtari Vandana Yojana : राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों महतारियों को सौगात, दिवाली से पहले मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि

महतारी वंदन योजना के तहत दी जा चुकी है 5227 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद

Mahtari Vandana Yojana : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित करेंगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 9वीं किश्त की राशि के वितरण का यह आयोजन संध्या 5.15 बजे से साढ़े 6 बजे तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के 412 बिल्डर्स को नोटिस जारी, जानिए क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक अभिनव योजना (Mahtari Vandana Yojana) संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है।

महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 8 मासिक किश्तों में 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। हितग्राही महिलाओं के खाते में 9वीं किश्त की राशि का अंतरण राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को करेंगी। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की दो हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु इस मौके पर पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। राज्यपाल रमेन डेका राष्ट्रपति मुर्मु को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां भेंट करेंगे। इस मौके पर श्रीमती मुर्मु स्थानीय जनजाति समुदाय के लोगों से भी मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।

जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 25 अक्टूबर को सुबह 11:10 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगी। यहां से वे एम्स रायपुर जाएंगी, जहां 11:45 से 12:45 बजे तक एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद, वे दोपहर 1 बजे राजभवन रायपुर आएंगी।

एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी

राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन से अपराह्न 3:20 बजे एनआईटी रायपुर जाएंगी, जहां वे एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। इसके बाद, वे पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी और संध्या 5:15 से 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि का वितरण करेंगी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है।

Back to top button
error: Content is protected !!