Google Analytics —— Meta Pixel

आज रायपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

President Murmu Chattisgarh Tour: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 अक्टूबर को सुबह 11.10 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति वहां से एम्स रायपुर जाएंगी। सुबह 11.45 बजे से 12.45 बजे तक एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके बाद वे वहां से दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर आएंगी।

यह भी पढ़ें:- Mahtari Vandana Yojana : राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों महतारियों को सौगात, दिवाली से पहले मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि

राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन से दोपहर 3.20 बजे NIT रायपुर जाएंगी और साढ़े 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक NIT के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद वे वहां से पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी। शाम 5.15 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि रिमोट का बटन दबाकर जारी करेंगी। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राष्ट्रपति पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण और आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात-चर्चा करेंगी। (President Murmu Chattisgarh Tour)

दूसरे दिन का दौरा कार्यक्रम

राष्ट्रपति शाम 7.05 बजे राजभवन आएंगी। राजभवन में निर्धारित कार्यक्रम के लिए 7.30 बजे तक का उनका समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका की ओर से आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 अक्टूबर को सुबह 9.20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगी, जहां दर्शन और आरती के बाद रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी। इसके बाद वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति सुबह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक IIT भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। (President Murmu Chattisgarh Tour)

दूसरे दिन के कार्यक्रम के बाद दिल्ली होंगी रवाना

राष्ट्रपति वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 01 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। वे दोपहर 3.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस और आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी, जहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे शाम 5.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। (President Murmu Chattisgarh Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!