Google Analytics —— Meta Pixel

Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला,अंधाधुंध फायरिंग में 7 की मौत, भड़के अमित शाह बोले – दहशतगर्दों को बख्शा नहीं जाएगा

Terror Attack: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के विधानसभा क्षेत्र गांदरबल के गगनगीर इलाके में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों पर हमले के लिए पूरी रेकी कर रखी थी। सुरंग निर्माण के काम से लौटते ही पहले से घात लगाए आतंकियों ने हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मजदूरों को भागने तक का मौका नहीं मिला। जिसमे एक डॉक्टर समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए। 

यह भी पढ़े :- Forest Sports Festival : वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बना ओवरऑल चैम्पियन, 97 गोल्ड के साथ छत्तीसगढ़ नंबर वन

सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने पहले से ही मजदूरों की मूवमेंट की जानकारी कर रखी थी। उनके आने-जाने के समय की उन्हें सटीक जानकारी थी। यही वजह है कि जैसे ही कर्मचारी कैंप में वाहन से पहुंचे उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया गया। आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। कुछ मजदूर भागने लगे तो आतंकियों ने उन्हें भी निशाना बनाकर फायरिंग की। सूत्र बताते हैं कि अमरनाथ यात्रा मार्ग पर यह इलाका अपेक्षाकृत शांत रहा है। आसपास के इलाकों में सड़क किनारे दोनों ओर घने जंगल हैं। हमले के बाद दहशतगर्द जंगल में भाग निकले। (Terror Attack)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा
जम्मू-कश्मीर के गगनगीर में नागरिकों पर हुआ यह कायरतापूर्ण आतंकी हमला कायरतापूर्ण घृणित कृत्य है. इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें हमारे सुरक्षा बलों की ओर से कठोरतम जवाब का सामना करना पड़ेगा. इस अत्यंत दुःख की घड़ी में, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना जाहिर करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पोस्ट करते हुए इस घटना पर खेद जताया. उन्होंने लिखा, “सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण और कायरतापूर्ण हमले की बहुत दुखद खबर है. ये लोग इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे. इस आतंकवादी हमले में दो लोग मारे गए और दो से तीन अन्य घायल हुए. मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति संवेदना जताता हूं.”(Terror Attack)

तीन साल में टारगेट किलिंग की घटनाएं

18 अक्तूबर : शोपियां में बिहार के मजदूर अशोक चौहान की हत्या
17 अप्रैल 2024 : आतंकियों ने अनंतनाग में बिहार के प्रवासी शंकर शाह की गोली मारकर हत्या की
8 अप्रैल 2024 : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पदपावन में आतंकियों ने गैर कश्मीरी स्थानीय ड्राइवर परमजीत सिंह को गोली मारी थी

7 फरवरी 2024 : श्रीनगर के हब्बाकदल में अमृतसर के अमृत पाल और रोहित मसीह की हत्या की
26 फरवरी 2023 : पुलवामा में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या
29 मई 2023 : अनंतनाग में आतंकियों ने सर्कस में काम करने वाले उधमपुर के दीपक कुमार की हत्या की
15 अक्तूबर 2022 : शोपियां के चौधरीगुंड गांव में कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की हत्या।
अगस्त 2022 : शोपियां में आतंकियों ने बिहार के तीन प्रवासी मजदूरों को गोली मारी। सेब के बाग में एक कश्मीरी पंडित व बांदीपोरा में बिहार के एक प्रवासी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
नवंबर 2022 : शोपियां में उत्तर प्रदेश के कन्नौज के दो मजदूरों की हत्या

Back to top button
error: Content is protected !!