Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू के कठुआ के माछेडी इलाके में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया

Kathua Encounter : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के माचेडी इलाके में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया। यह इलाका भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Coal Scam : कोल घोटाला मामले में रानू साहू और दीपेश टांक को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

अधिकारियों ने रविवार को बताया था कि मोदरगाम मुठभेड़ (Kathua Encounter) में दो आतंकियों के शव बरामद किए गए जबकि चिन्नीगाम से रविवार को चार शव बरामद किए गए. अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले के दो गांवों में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी. आतंकियों से मुठभेड़ में एक पैरा कमांडो समेत दो जवानों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए.

इन ऑपरेशन के बार में बताते हुए पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने कहा कि 6 आतंकवादियों का सफाया, बड़ी उपलब्धि है. ये सफलता इसका संकेत है कि जम्मू-कश्मीर में आतंक के खात्मे की लड़ाई अपने अंजाम तक पहुंचेगी.

बीते महीने जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं. रियासी, कठुआ और डोडा में हुए हमलों में कई लोगों की जान गई है. 9 जून को रियासी हमले में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी. 41 लोग घायल हुए थे. हमले में सात सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हुए थे. CRPF का एक जवान शहीद हो गया था. कठुआ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था. (Kathua Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!