5 साल में छत्तीसगढ़ को लूट कर कंगाल बना दिया, किन-किन चीजों में घोटाला नहीं किया: CM साय

CM Vishnudeo on Congress: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कवर्धा में राजनांदगांव से BJP प्रत्याशी संतोष पांडेय के लिए चुनाव प्रचार किया। साथ ही सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में कबीरधाम में सनातनियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। बिरनपुर और कवर्धा में भुनेश्वर साहू और गौ-सेवक साधराम की हत्या की गई। क्या इसके लिए ही मोहम्मद अकबर का चुनाव हुआ है। इनको सबक सिखाना है। छत्तीसगढ़ में जुआ को बढ़ावा देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रत्याशी बनाया गया। उसे ऐसे हराएं कि राजनांदगांव की तरफ नजर उठाकर न देख सके।

यह भी पढ़ें:- केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, आज देशभर में सामूहिक उपवास

CM विष्णुदेव ने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल जनता को सिर्फ धोखा दिया। उसने अपना एक वादा भी पूरा नहीं किया। चावल, गोबर, शराब, रेत, नरवा-गरवा सब में भ्रष्टाचार किया गया। आज वो अधिकारी भी जेल में हैं, जिन्होंने कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार में सहयोग किया। 5 साल में छत्तीसगढ़ को लूट कर कंगाल बना दिया, किन-किन चीजों में घोटाला नहीं किया, भ्रष्टाचार नहीं किया। अंधेरा छंटा, सूरज उगा, कमल खिला। कांग्रेस ने पिछले 5 सालों में कवर्धा का माहौल अशांत किया। ऐसी आततायी कांग्रेस को हमें मिलकर सबक सिखाना है। (CM Vishnudeo on Congress)

CM साय ने ट्वीट कर कहा- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में कवर्धा की देवतुल्य जनता का अभिनंदन किया। छत्तीसगढ़ पधारकर कवर्धा की जनता से स्नेहिल और ओजपूर्ण वार्तालाप करने के लिए मोहन यादव का आभार व्यक्त करता हूं। निश्चित ही उनके उद्बोधन के बाद हम छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटों में कमल खिलाने जा रहे हैं। कांग्रेस ने 5 सालों में कवर्धा के माहौल को अशांत कर दिया था। कांग्रेसी कुकृत्यों से परेशान कवर्धा की जनता ने विधानसभा चुनाव में सुशासन की राह चुनी। इस लोकसभा चुनाव में सत्य और सनातन का अपमान करने वाली भ्रष्ट और अलोकतांत्रिक प्रवृत्तियों को हमें इस शांत और सभ्य क्षेत्र से बाहर खदेड़ना है, ताकि वे मुड़कर देख भी न सकें। (CM Vishnudeo on Congress)

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में कबीरधाम में आतंक चरम पर था, लेकिन भाजपा की सरकार आते ही यहां आतंक और आतंकियों का सफाया हो गया है। इसमें सहयोग करने के लिए मैं लोगों का भी धन्यवाद करता हूं। राजनांदगांव से BJP प्रत्याशी संतोष पांडेय ने कहा कि भूपेश बघेल आपने जो भड़काने का प्रयास किया था वो भी फेल हो गया। भूपेश बघेल की सभा में चरणदास महंत ने कहा था कि एक ऐसा व्यक्ति चाहिए जो मोदी का सिर फोड़ सके। अगर हिम्मत है तो पहले मुझ पर लाठी चलाकर बताओ। यही इनकी संस्कृति है। राहुल गांधी ने PM मोदी को पनौती कहा था। दिल्ली में जब लाल किले की ओर बढ़ रहे थे, तब भी आपत्तिजनक बातें कही थी। (CM Vishnudeo on Congress)

बता दें कि कवर्धा के सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा अचानक रद्द हो गया। इसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसा था। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह का दौरा रद्द होना बताता है कि राजनांदगांव सीट पर भाजपा हार रही है। अमित शाह अपनी कन्नी काट लिए हैं। चाहे राजनांदगांव सीट हो या अन्य सीट सभी में भाजपा हारने वाली है। इस पर पलटवार करते हुए डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस अमित शाह से डरती है। शाह के आने की खबर सुनते ही कांग्रेस डर जाती है। अमित शाह आएंगे लगातार आएंगे। वहीं BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री का दौरा स्वास्थ्यगत कारणों से रद्द हुआ। बता दें कि राजनांदगांव हाई प्रोफाइल सीट बन गई है, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद संतोष पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व CM भूपेश बघेल को मैदान में उतारा है। (CM Vishnudeo on Congress)

Related Articles

Back to top button