Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : बहनों के आगमन से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास, सब होही साँय-साँय वाली राखी से सजी CM साय की कलाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताने महिलाओं ने ‘थैंक यू विष्णु भैया‘ वाली राखी बांधी

रायपुर : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास बन गया, जब राज्य की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को एक अनूठे तरीके से व्यक्त किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के लिए विशेष रूप से राखियां बांधी, जो न केवल भाईचारे का, बल्कि उनकी सुरक्षा और कल्याण के प्रति महिलाओं के गहरे विश्वास का भी प्रतीक हैं। रक्षा बंधन पर्व पर आज प्रदेशभर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधने बड़ी संख्या में आई महिला बहनों से मुख्यमंत्री निवास गुलजार रहा।

महिलाओं की भावनाएं-
Chhattisgarh के मुख्यमंत्री को राखी बांधने आई महिला समूह की सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही हैं। उनके इस समर्पण को देखते हुए हमने सोचा कि इस रक्षाबंधन पर उनके प्रति अपनी भावनाओं को विशेष तरीके से व्यक्त किया जाए। राखी बांधना तो एक परंपरा है, लेकिन हमारे लिए यह एक संदेश देने का भी तरीका है कि हम उनके नेतृत्व पर विश्वास करते हैं और उन्हें अपना भाई मानते हैं। इसलिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री का ‘थैंक यू विष्णु भैया‘ वाली राखी बांधकर आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े :- देशभर में मनाया जा रहा रक्षाबंधन, PM मोदी ने स्कूली छात्राओं से बंधवाई राखी

इस राखी के निर्माण में शामिल महिलाओं ने राखियां बनाकर यह संदेश दिया कि वे उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करती हैं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं।

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया-
Chhattisgarh के मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं की इस अनूठी पहल पर खुशी जताई और कहा कि यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। बहनों ने आज जो स्नेह दिया है, उससे अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बहनों की उम्मीदों पर खरा उतरने लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह राखी केवल एक धागा ही नहीं, बल्कि उनके प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है। मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षा बंधन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी महिलाएं और बच्चियां पहुंची थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं से कहा कि आप सभी की उपलब्धियां हमें गौरवांन्वित करती है। आप सभी अपनी रूचि के अनुसार क्षेत्र चुने और उसमें आगे बढ़े।

Back to top button
error: Content is protected !!