बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर एक्शन में BCCI, KKR से मुस्तफिजुर रहमान को हटाने को कहा

Mustafizur Rahman IPL 2026 KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दी।
यह भी पढ़े :- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, RI पदोन्नति परीक्षा की रद्द, नई परीक्षा कराने के दिए निर्देश
BCCI सचिव ने एक बयान में कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने KKR फ्रेंचाइजी को मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से मुक्त करने को कहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि KKR किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करता है, तो बोर्ड उसकी अनुमति देगा।
दरअसल, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ कथित हिंसा की घटनाओं के बाद भारत में कई संगठनों ने मुस्तफिजुर रहमान के IPL 2026 में खेलने का विरोध किया था। इसके बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ था।
शाहरुख खान के स्वामित्व वाली KKR फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिजुर रहमान को आगामी सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन अब BCCI के निर्देश के बाद उनका IPL 2026 में खेलना तय नहीं माना जा रहा है। (Mustafizur Rahman IPL 2026 KKR)
BCCI के इस फैसले के बाद KKR को अपने गेंदबाजी संयोजन में बदलाव करना पड़ेगा और टीम जल्द ही किसी नए विदेशी या भारतीय खिलाड़ी को शामिल कर सकती है। (Mustafizur Rahman IPL 2026 KKR)



