Google Analytics —— Meta Pixel

चारधाम यात्रा का आगाज: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, जानें कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट

Chardham Yatra 2026: उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ रविवार, 19 अप्रैल से हो गया। आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी इस वार्षिक यात्रा की शुरुआत हो गई है।

यह भी पढ़े :- Rashifal 19 April 2026: आज रविवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

राज्य प्रशासन और मंदिर समितियों ने यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु धामों में दर्शन के लिए पहुंचे। (
Chardham Yatra 2026)

कब खुलेंगे बाकी धाम के कपाट

चारधाम यात्रा के अंतर्गत शेष दो प्रमुख धामों के कपाट खुलने की तिथि भी निर्धारित है। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम के द्वार 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। इन तिथियों के साथ ही यात्रा पूर्ण रूप से प्रारंभ हो जाएगी।

धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

चारधाम यात्रा को हिंदू धर्म की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक माना जाता है। मान्यता है कि इन चारों धामों के दर्शन से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिमालय की गोद में बसे ये धाम श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत अनुभव भी प्रदान करते हैं।

गंगोत्री और यमुनोत्री का महत्व

गंगोत्री धाम को मां गंगा का उद्गम स्थल माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। वहीं, यमुनोत्री धाम मां यमुना का उद्गम स्थल है। यहां पूजा-अर्चना करने से दीर्घायु और अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

केदारनाथ और बद्रीनाथ का महत्व

केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में स्थित है। यहां दर्शन करने से कष्टों से मुक्ति और शिव कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित प्रमुख तीर्थ है, जहां दर्शन से मोक्ष की प्राप्ति का विश्वास किया जाता है।

चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। (Chardham Yatra 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!