छत्तीसगढ़ BJP में फिर बदलाव, नए जिलों में नियुक्ति के साथ बदले गए 13 जिला अध्यक्ष, क्या हैं इसके मायने, पढ़ें पूरी ख़बर

BJP District President: छत्तीसगढ़ BJP बदलाव का दौर लगातार जारी है। इस बार 13 जिला अध्यक्ष बदले गए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर BJP पिछले 3 महीने से लगातार बदलाव कर रही है, जिसमें राज्य के प्रदेश प्रभारी से लेकर अब जिला के अध्यक्षों तक का नाम शामिल हो गया है। सबसे पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष फिर नेता प्रतिपक्ष और फिर BJP प्रदेश प्रभारी बदल दिए गए।  मंगलवार देर रात राजधानी रायपुर के बीजेपी दफ्तर से 13 जिला अध्यक्षों के बदले जाने का फरमान जारी हुआ।

यह भी पढ़ें:- राज्योत्सव के साथ ही एक नवंबर से होगी धान खरीदी, 110 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य 

इन्हें मिला जिला अध्यक्ष का प्रभार

जयंती पटेल रायपुर शहर के BJP जिला अध्यक्ष होंगे।
बृजेश ब्रिजपुरिया भिलाई के BJP जिला अध्यक्ष बने।
रमेश पटेल राजनांदगांव के BJP जिला अध्यक्ष होंगे।
कृष्ण बिहारी जायसवाल कोरिया के BJP जिला अध्यक्ष बने।  
सुनील गुप्ता जशपुर के जिला अध्यक्ष बनाए गए।
सुभाष जालान सारंगढ़ के जिला अध्यक्ष बनाए गए।
धनीराम बारसे सुकमा के जिला अध्यक्ष बनाए गए।
कृष्णकांत चंद्रा सक्ती के जिला अध्यक्ष बने।
गुलाब चंदेल जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष होंगे।  
रूपसाय सलाम नारायणपुर के जिला अध्यक्ष बनाए गए।
संजीव शाह मोहला-मानपुर के जिला अध्यक्ष बनाए गए।
धम्मन साहू खैरागढ़-छुईखदान-गंडई  के जिला अध्यक्ष होंगे। अनिल केशरवानी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला अध्यक्ष बनाए गए।

बता दें कि इससे पहले 9 अगस्त को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ था। विष्णुदेव साय की जगह अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद 17 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ। धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल को जिम्मेदारी दी गई, और फिर करीब एक महीने में डी पुरंदेश्वरी को हटाकर ओम माथुर को  छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बना दिया गया। (BJP District President)

प्रदेश के कई जिलों में जिला अध्यक्ष बदले जाने को लेकर पिछले कई दिनों से कवायद चल रही थी। आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने 13 जिलों के अध्यक्षों के बदलाव पर मुहर लगा ही दिए। राजधानी रायपुर के अलावा भिलाई, राजनांदगांव, नारायणपुर, मोहला-मानपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,कोरिया, जशपुर, सारंगढ़, सुकमा, सक्ती, जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्षों को बदला गया है। दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का पिछले महीने सितंबर में रायपुर का दौरा था, लेकिन बदलाव की सुनामी ठीक एक महीने पहले अगस्त से ही शुरू हो गई थी। लिहाजा एक-एक कर सबसे पहले विष्णुदेव साय,फिर धरमलाल कौशिक, और तीसरे नंबर पर डी पुरंदेश्वरी को उनके प्रभार से मुक्त किया गया। इन बदलावों से ये अंदाजा तो लगाया जा सकता है  कि अगले साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी नए टीम लीडरों के साथ चुनावी मैदान में उतरने के मूड में है।  (BJP District President)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल सबसे पहले 9 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने का केंद्रीय हाईकमान ने आदेश जारी किया था। विष्णुदेव साय पार्टी आदिवासी चेहरा के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे थे। जिन्हें विश्व आदिवासी दिवस के दिन पद से हटा दिया गया था,और अरुण साव को नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। इस समय वह बिलासपुर से सांसद भी हैं। बीजेपी के सीनियर नेता धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन 17 अगस्त 2022 को फरमान जारी होने के बाद नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी नारायण चंदेल को दे दी गई थी। BJP विधायक दल की बैठक में तत्कालीन प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने उनके नाम की घोषणा की थी। नारायण चंदेल फिलहाल जांजगीर-चांपा से विधायक भी हैं। अब देखना होगा कि इस बदलाव से BJP को क्या फायदा होता है। (BJP District President)

Related Articles

Back to top button