Rahul Sahu Health: बोरवेल में गिरकर घायल राहुल साहू के सेहत में हो रहा सुधार, CM ने कहा राहुल हंसत हे…

Rahul Sahu Health: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 60 फीट बोरवेल में गिरकर घायल हुए राहुल साहू के सेहत में सुधार हो रहा है। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती राहुल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़िया अंदाज में कमेंट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि-राहुल खेलत हे, हंसत हे, मुस्कुरावत, झुमत हे। अस्पताल में पांच दिन से भर्ती राहुल साहू की तबीयत में अब काफी सुधार है। अब वह खुद के सहारे धीरे-धीरे बैठने लगा है। उसे सुबह फल दिए जा रहे हैं। 60 फीट से अधिक गहराई में गिरने के कारण उसका शरीर कई जगह से छिल गया है, जिस पर मरहम पट्टी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- Documentary on Rescue Operation: राहुल साहू के रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, देश के बोरवेल रेस्क्यू का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि 10 जून को राहुल बोरवेल के लिए खोदे हुए गड्‌ढे में 60 फीट की गहराई में गिर गया था। उसे 106 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 14 जून की रात को सुरक्षित उस गड्‌ढे से निकाला गया था। तब से राहुल अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल की वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदिरा मिश्रा ने बताया कि राहुल अब पहले से काफी ठीक है। उसे पहले की तरह बुखार नहीं आ रहा है। इससे यह माना जा सकता है कि उसके शरीर में संक्रमण भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। अभी अब उसकी फीजियोथेरैपी पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। हर दिन फिजियोथेरैपिस्ट उसे एक्सरसाइज करवा रहे हैं। यही वजह है कि राहुल अब बैठने लगा है। उसे अब पहले जैसे सहारे की जरूरत नहीं पड़ रही है। (Rahul Sahu Health)

यह भी पढ़ें:- Rescue Operation: जब राहुल को सुरंग से एक बच्चे ने ही निकाला बाहर…CM भूपेश बघेल ने किया सम्मानित

डॉ. मिश्रा ने बताया कि राहुल के शरीर के भीतर ब्लड में संक्रमण की मात्रा कितनी है। इसकी जांच के लिए फिर से ब्लड सैंपल लेकर जांच की जाएगी। इसके बाद उसके इलाज और डिस्चार्ज करने पर फैसला लिया जाएगा। गहरे बोर में चार दिन से अधिक समय तक फंसे राहुल का सफल रेस्क्यू किया गया था। इसके बाद से उसका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल, पांच दिनों तक तीन से चार फीट चौड़ी जगह पर रहने के कारण उसके हाथ-पैर में अकड़न आ गई थी। इसके चलते उसकी फीजियोथेरैपी चल रही है। फिलहाल राहुल की तबीयत बिलकुल ठीक है। डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। (Rahul Sahu Health)

Related Articles

Back to top button