Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : जमीन के फर्जी दस्तावेज से 22 लाख का लोन, 2.5 एकड़ जमीन को बना दिया 12 एकड़, पटवारी गिरफ्तार

Chhattisgarh के जांजगीर-चांपा में जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक से 22 लाख रुपये का लोन उठाने के मामले में एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। मामले में कुछ आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

यह भी पढ़े :- Rahul Gandhi Visit Odisha : 4 जून के बाद देश के सभी गरीब-मजदूर की बनेगी लिस्ट: राहुल गांधी

देवरानी ग्राम के नम्मूराम पटेल ने जिले के बिर्रा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पवनी ग्राम के रहने वाले परमानंद कर्ष और उसके साथियों ने ग्राम सिलादेही के तत्कालीन पटवारी दयाराम साहू से मिलीभगत कर एक जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी की है और उसी जमीन के आधार पर 22 लाख रुपये का ऋण एचडीएफसी की राजिम शाखा से उठाया है। (Chhattisgarh )

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि पटवारी साहू ने 2.5 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से 12 एकड़ दर्ज कर दिया और उस पर डिजिटल हस्ताक्षर किया था, जिसके आधार पर कर्ष को बैंक से ऋण मिल गया। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 34 और 120 के तहत अपराध दर्ज कर पहले ही कर्ष को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अब पटवारी दयाराम साहू की गिरफ्तारी की गई। आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!