देश का सत्यानाश, हम होंगे कंगाल एक दिन, वीडियो में तोड़फोड़ के साथ साधा निशाना
Kunal Kamra New Video : विवादों में घिरे स्टैंड अब कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शिवसेना कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए एक नया गाना शेयर किया है। मुंबई के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ के बाद कामरा शिवसेना और सरकार के निशाने पर हैं और इसी बीच उन्होंने नया गाना (Kunal Kamra New Video) जारी किया है। अपने कॉमेडी शो में उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया था। कामरा शिवसेना में 2022 में विभाजन को लेकर शिंदे पर ‘देशद्रोही’ का तंज कसा था जिसके बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इससे भड़के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ की थी।
यह भी पढ़े :- लोकसभा में हंगामा: कांग्रेस सांसद ने रिजिजू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का दिया नोटिस
कुणाल कामरा ने शेयर किया तोड़फोड़ का वीडियो
नए वीडियो (Kunal Kamra New Video) में स्टैंड-अप कॉमेडियन कामरा ने एक तरफ ‘हम होंगे कंगाल’ गाते दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ स्टूडियो में शिवसेना द्वारा तोड़फोड़ के दृश्य दिख रहे हैं। वीडियो में कामरा ‘हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में है अंधविश्वास, देश का सत्यानाश’ गा रहे हैं, तो दूसरे दृश्यों में शिवसेना कार्यकर्ताओं को मुंबई के लोकप्रिय कॉमेडी क्लब में कुर्सियां फेंकते और तोड़फोड़ कर रहे हैं।
वीडियो में कुणाल कामरा ने कहा- ‘हम होंगे कंगाल एक दिन. मन में अंधविश्वास देश का सत्यानाश, हम होंगे कंगाल एक दिन. होंगे नंगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर, पुलिस के पंगे चारों ओर एक दिन…मन में नथूराम और हरकतें आशाराम, हम होंगे कंगाल एक दिन. होगा गाय का प्रचार, लेके हाथों में हथियार, होगा संघ का शिष्टाचार, एक दिन…जनता बेरोजगार, गरीबी की कगार हम होंगे कंगाल एक दिन.’
कुणाल कामरा ने किया था ये कमेंट
कुणाल ने शो में एकनाथ शिंदे पर कमेंट करते हुए कहा था- ‘पहले बीजेपी से शिवसेना बाहर हो गई. फिर शिवसेना से शिवसेना बाहर हो गई. एनसीपी से एनसीपी बाहर आ गई. सब कन्फ्यूज हो गए. चालू एक शख्स ने किया था. वो मुंबई में एक बहुत बढ़िया जिला है, ठाणे वहां से आते हैं. ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आखों में चश्मा हाय. एक झलक दिखलाए कभी गुवाहटी में छिप जाए. मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए. हाय. मंत्री नहीं वो दलबदलू है और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाए उसी में छेद कर जाए.’
‘मैं माफी नहीं मांगूंगा’- कुणाल कामरा
कुणाल के इस कमेंट को लेकर विवाद चल रहा है. स्टूडियो में तोड़फोड़ की गई. इस मामले में कुणाल ने कहा कि उनके खिलाफ की गई किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस और कोर्ट को को-ऑपरेट करने के लिए तैयार हैं. लेकिन उन्होंने ये भी कहा- ‘मैं माफी नहीं मांगूंगा. मैंने जो कहा वो बिल्कुल वही है जो श्री अजित पवार (पहले उपमुख्यमंत्री) ने श्री एकनाथ शिंदे (दूसरे उपमुख्यमंत्री) के बारे में कहा था. मैं इस भीड़ से नहीं डरता.’
पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया
कामरा का यह ताजा वीडियो मुंबई पुलिस द्वारा शिंदे पर कटाक्ष करने के मामले में उन्हें सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी करने के कुछ ही घंटों बाद आया है। अपने वकील के माध्यम से मुंबई पुलिस को दिए गए लिखित जवाब में कामरा ने एक सप्ताह का समय मांगा है। महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम पुलिस ने कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसे आगे की जांच के लिए खार पुलिस को सौंप दिया गया था।



