Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur T-20 Match : IND vs NZ का रोमांच आज, ट्रैफिक-पार्किंग से लेकर खाने के रेट तक सब तय

Raipur T-20 Match Today : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। फरवरी में होने वाले ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप से पहले जारी इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। पहले मुकाबले में 238 रन ठोकने वाली टीम इंडिया से आज भी चौकों-छक्कों की बरसात की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़े :- Char Dham Yatra 2026 : अक्षय तृतीया से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इस बार 11 दिन पहले खुलेंगे कपाट, श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

मैच को देखते हुए दर्शकों और खिलाड़ियों की सुगम आवाजाही के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात मार्ग और पार्किंग व्यवस्था तय की है।

दर्शकों के लिए यातायात मार्ग व पार्किंग व्यवस्था

रायपुर शहर से स्टेडियम जाने का मार्ग

तेलीबांधा थाना तिराहा → NH-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर मार्ग → चीचा स्टेडियम तिराहा → साईं अस्पताल रोड →
साईं अस्पताल पार्किंग / सेंध तालाब पार्किंग, यहां से पैदल स्टेडियम प्रवेश।

बिलासपुर की ओर से

बिलासपुर–रायपुर मार्ग → धनेली नाला → रिंग रोड-03 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा जंक्शन → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव →
परसदा पार्किंग / कोसा पार्किंग, यहां से पैदल स्टेडियम।

बलौदाबाजार–खरोरा की ओर से

विधानसभा ओवरब्रिज → रिंग रोड-03 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा जंक्शन → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव →
परसदा पार्किंग / कोसा पार्किंग।

जगदलपुर–धमतरी मार्ग से

अभनपुर → केंद्री → उपरवारा → मंत्रालय (DDU) चौक → कोटराभाठा → सेंध तालाब →
साईं अस्पताल पार्किंग / सेंध तालाब पार्किंग।

दुर्ग–भिलाई की ओर से

टाटीबंध → रिंग रोड-01 → पचपेढ़ीनाका → तेलीबांधा तिराहा → NH-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर →
साईं अस्पताल पार्किंग / सेंध तालाब पार्किंग।

महासमुंद–सरायपाली की ओर से

आरंग → सीधे स्टेडियम टर्निंग →
परसदा पार्किंग / कोसा पार्किंग।

पासधारी वाहनों के लिए व्यवस्था

पार्किंग पास A, B, C, D, E, F, G धारक वाहन
सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर → डॉ. खूबचंद बघेल चौक → कयाबांधा → कोटराभाठा → ग्राम सेंध → सेक्टर 04/10 →
निर्धारित पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।

खाने-पीने के तय रेट, ओवररेटिंग पर सख्ती

स्टेडियम में मिलने वाले खाद्य पदार्थों के दाम पहले से तय कर दिए गए हैं। अधिक कीमत वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फूड स्टॉल कर्मचारियों की टी-शर्ट पर रेट लिखे होंगे और मेन्यू बोर्ड भी लगाए जाएंगे। (Raipur T-20 Match Today)

निर्धारित रेट:

  • समोसा (100 ग्राम) – ₹50
  • सैंडविच – ₹60
  • बर्गर – ₹80
  • पिज़्ज़ा – ₹250
  • पॉपकॉर्न (कोन) – ₹60
  • पॉपकॉर्न (टब) – ₹100
  • स्टीम वेज मोमो – ₹150
  • चिकन मोमो – ₹200
  • फ्राई वेज मोमो – ₹200
  • चिकन फ्राई मोमो – ₹250
  • वेफर्स / आइसक्रीम – MRP
  • 250 ML पानी – ₹10

पहली पारी के बाद नो एंट्री

CSCS के अनुसार, दर्शकों के लिए गेट दोपहर 4 बजे खोले जाएंगे।
पहली पारी समाप्त होने के बाद स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुएं

बोतल, टिन, कैन, लाइटर, सिगरेट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, ज्वलनशील पदार्थ, मेटल कंटेनर, छतरी, धारदार वस्तुएं, कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक, बैकपैक, सिक्के, पटाखे, हथियार और बाहर का खाना/मादक पेय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। (Raipur T-20 Match Today )

Back to top button
error: Content is protected !!