रायपुर साहित्य उत्सव का आगाज आज से, देशभर के साहित्यकार देंगे प्रस्तुति
Raipur Sahitya Utsav : राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आज से तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव (Raipur Sahitya Utsav) का शुभारंभ हो रहा है। इस साहित्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देशभर से आए नामी साहित्यकार, कवि, विचारक और कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से साहित्य प्रेमियों को समृद्ध करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलेगी।
यह भी पढ़े :- Raipur T-20 Match : IND vs NZ का रोमांच आज, ट्रैफिक-पार्किंग से लेकर खाने के रेट तक सब तय
उत्सव (Raipur Sahitya Utsav) के दौरान साहित्यिक संवाद, कविता पाठ, विचार-मंथन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। तीन दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से ख्यातिप्राप्त साहित्यकार राजधानी रायपुर पहुंचे हैं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और कवर्धा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।
युवाओं और नवोदित रचनाकारों के लिए विशेष मंच
साहित्य उत्सव में युवाओं और नवोदित रचनाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए ओपन माइक सत्र आयोजित किए जाएंगे। छात्रों और युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इसके साथ ही उत्सव स्थल पर प्रतिष्ठित प्रकाशन समूहों की पुस्तक स्टॉल भी लगेंगी, जहां साहित्य प्रेमी अपनी पसंद की किताबें खरीद सकेंगे।
निःशुल्क बस सेवा की सुविधा
साहित्य प्रेमियों की सुविधा के लिए आयोजन के तीनों दिन रायपुर शहर से पुरखौती मुक्तांगन तक निःशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस साहित्यिक आयोजन में शामिल हो सकें।



