Google Analytics —— Meta Pixel

Waqf Bil : आज होगी वक्फ विधेयक पर संसदीय समिति की पहली बैठक, विवादित पहलुओं पर होगी चर्चा

JPC On Waqf Amendment Bill 2024 : मुस्लिम समुदाय की संपत्ति से जुड़े वक्फ (संशोधन) विधेयक-2024 पर विचार के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की पहली बैठक आज यानि गुरुवार (22, अगस्त) को होगी। लोकसभा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली 31 सदस्यीय समिति को अल्पसंख्यक मामलों, विधि एवं न्याय मंत्रालयों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करनी है। समिति में 21 सदस्य लोकसभा के और 10 सदस्य राज्यसभा के हैं।

यह भी पढ़े :- Horoscope 22 August 2024: आज गुरुवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

समिति में लोकसभा से जगदंबिका पाल, डॉ. निशिकांत दुबे, तेजस्वी सूर्या, अपराजिता सारंगी, डॉ. संजय जयसवाल, दिलीप सैकिया, अभिजीत गंगोपाध्याय, डीके अरुणा (सभी भाजपा), गौरव गोगोई, इमरान मसूद, डॉ. मोहम्मद जावेद (सभी कांग्रेस), मोहिबुल्ला (सपा), कल्याण बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस), ए राजा (द्रमुक), लावु श्री कृष्ण देवरायलू (टीडीपी), दिलेश्वर कामैत (राजद), अरविंद सावंत (शिवसेना-यूबीटी), सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे (एनसीपी-एसपी), नरेश गणपत म्हस्के (शिवेसना), अरुण भारती (एलजेपी-राम विलास) और असदुद्दीन औवेसी (एआईएमआईएम) शामिल हैं।

इसके अलावा राज्यसभा के 10 सदस्यों में बृजलाल, डॉ. मेधा कुलकर्णी, गुलाम अली, डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल (सभी भाजपा), डॉ. सैयद नसीर हुसैन (कांग्रेस), मोहम्मद नदीमुल हक (तृणमूल कांग्रेस), वी. विजयसाई रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस), एम. मोहम्मद अब्दुल्ला (द्रमुक), संजय सिंह (आम आदमी पार्टी) और डॉ. वीरेंद्र हेगड़े (मनोनीत सदस्य) हैं।

लोकसभा में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने पिछले दिनों संसद के मानसून सत्र के दौरान वक्फ (संशोधन) विधेयक-2024 पेश किया था। साथ ही इससे जुड़े निष्क्रिय हो चुके पुराने अधिनियम को कागजों से हटाने के लिए ‘मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक-2024’ (JPC On Waqf Amendment Bill 2024) भी पेश किया था। नए विधेयक का नाम एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास अधिनियम होगा। अंग्रेजी में नाम यूनिफाइड वर्क मैनेजमेंट एंपावरमेंट एफिशिएंट एंड डेवलपमेंट (उम्मीद) है।

विपक्षी दलों ने किया था बिल का विरोध
दरअसल, सरकार ने संसद में विरोध और विपक्षियों की मांग को देखते हुए इस बिल को जेपीसी के पास भेजने का फैसला किया है. जेपीसी का उद्देश्य किसी मुद्दे, विधेयक के प्रावधानों की जांच करने और उस पर अपनी राय देना होता है. कांग्रेस ने इस बिल को मुसलमान विरोधी बताया है. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बिल को संविधान पर हमला बताया. सदन में इंडिया गठबंधन में शामिल कई दलों ने इस बिल ( (JPC On Waqf Amendment Bill 2024) का विरोध किया.

Back to top button
error: Content is protected !!