छत्तीसगढ़ में राखी के दिन महिला के साथ गैंगरेप, मेला देखने जा रही थी पीड़िता, 6 गिरफ्तार

Chhattisgarh CRIME : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप किया गया। महिला रक्षाबंधन के दिन मेले से लौट रही थी तभी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल कराया है। इसके बाद उन्हें शिनाख्त के लिए आरोपियों को तहसील कार्यालय ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस मामले में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है। वह सोमवार को अपने परिचितों के साथ मीना बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान NTPC लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप किया। मामले में मंगलवार को FIR हुई है। महिला अपने दोस्त के साथ लौट रही थी। पहले उसने ही रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। (Chhattisgarh CRIME)
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : पढ़ने वाले बच्चों पर रहेगी अब शासन की सीधी नजर, रायपुर में स्थापित हुआ विद्या समीक्षा केंद्र
जिसके बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि महिला से कुछ आरोपियों ने गलत काम किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता की स्थिति अभी सामान्य है। शिकायत आने के बाद तत्काल टीम गठित की गई। टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। मंगलवार को 6 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया था। आज एक और आरोपी को पकड़ा गया है। सभी आरोपी घुटकुपाली, केसाईपाली, छपोरा और आसपास गांव के हैं। इनमें एक नाबालिग है। (Chhattisgarh CRIME)
गिरफ़्तार आरोपी के नाम
राहुल चौहान
मोनू साहु
राहुल खड़िया
उत्तम मिर्धा नरेंद्र सिदार
बबलू देहरिया



