Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar: लटुआ से प्रारंभ हुई पांच दिवसीय गौ ग्राम जन जागरण यात्रा, गौमाता के संरक्षण, संवर्धन और गौ उत्पादों के प्रति जागरूकता फैलाने का उद्देश्य

Balodabazar : छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 20 अप्रैल से 20 मई 2025 तक गौ ग्राम जन जागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार(Balodabazar)-भाटापारा जिले में यह यात्रा 2 मई से 6 मई तक चल रही है, जिसका शुभारंभ ग्राम लटुआ के रामगुढी चौक से हुआ।

यह भी पढ़े :- बस, जीप और बाइक में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत और 8 घायल

कार्यक्रम का आयोजन मां शाकंभरी गौधाम, केशडबरी के संचालक जागेश्वर पटेल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें खुशी गौधाम, पौंसरी के संचालक संतोष वर्मा सहित जिले के विभिन्न गौधामों ने सहभागिता निभाई।

मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर साध्वी प्रज्ञा भारती दीदी, विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रेणुका गजेंद्र नायक ने की। साथ ही अशोक जैन- अध्यक्ष नगरपालिका बलौदाबाजार, अभिषेक तिवारी- जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद एवं योगेश अग्रवाल भाजपा नेता विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में जिले के अनेक गौधाम संचालक, गौसेवक, गौपालक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में गौमाता की धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही गौ उत्पादों से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक लाभों की जानकारी देते हुए ग्रामवासियों को इनका उपयोग बढ़ाने की अपील की।

यह यात्रा विभिन्न ग्रामों में आयोजित होकर समाज में गौसंरक्षण व गौसम्बद्ध स्वदेशी उत्पादों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। (Balodabazar)

Back to top button
error: Content is protected !!